facebookmetapixel
Advertisement
DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रीपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहा

जनता की अदालत में फैसला सुरक्षित

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:30 AM IST

15वीं लोकसभा के लिए होने वाली चुनावी महाभारत के तीसरे दौर में कुल 107 सीटों के लिए मैदान में उतरे 1567 महारथियों की जीत-हार पर जनता की अदालत ने गुरुवार को मुहर लगा दी।
इस दौर में कुल 14.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं को एक  लाख 65 हजार मतदान केंद्रों पर ईवीएम का बटन दबाकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करना था, लेकिन कुल 49 से 50 प्रतिशत ही मतदान हो सका। सबसे अधिक 65 प्रतिशत मतदान सिक्किम में और सबसे कम 25 प्रतिशत मतदान जम्मू-कश्मीर में हुआ।
बहरहाल, उनकी इस मुहर के नतीजे इस दौर में उतरे तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महारथियों के लिए क्या हैं, इसका फैसला 16 मई को ही हो पाएगा, जब शेष दो चरणों में 171 अन्य सीटों के लिए भी मतदान हो जाएगा।
चौथे दौर में 7 मई को 85 और पांचवें तथा अंतिम दौर में 13 मई को 86 सीटों के लिए मतदान होना है। तीसरे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान हुआ, उनमें से 43 भाजपा के पास और 25 कांग्रेस के पास हैं। इस दौर में कुल 11 राज्यों के लिए मतदान हुआ।
हस्तियों ने भी डाले वोट
रिलायंस धीरूभाई अंबानी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी, आईसीआईसीआई बैंक की निर्वाचित सीईओ चंदा कोछड़, जेएसडब्ल्यू स्टील के उपाध्यक्ष सज्जन जिंदल और एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख सहित उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी मुंबई में मतदान किया।
राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण
बिहार में 48 प्रतिशत मतदान
बिहार के 40 में से 11 संसदीय क्षेत्रों में हुए मतदान के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में हुई झड़प में चार पुलिसकर्मियों सहित 12 घायल हो गए जबकि मतदान समाप्त होने तक 48 प्रतिशत मतदान की सूचना है। 
उत्तर प्रदेश में 45 प्रतिशत मतदान
15 संसदीय सीटों के लिए तीसरे चरण में 45 फीसदी मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने मतदान शुरु होने के लगभग 15 मिनट बाद ही वोट डाला। इन सीटों के लिए कुल 256 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सर्वाधिक 41 उम्मीदवार लखनऊ लोकसभा सीट पर हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश दास, पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली और पूर्व आईएएस अधिकारी पीएल पुनिया शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में 45 फीसदी वोट पड़े
मध्य प्रदेश के 29 में से शेष रहे 16 संसदीय क्षेत्रों में दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए 45 फीसदी मतदान हुआ। इन क्षेत्रों के लिए कुल 231 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रमुख तौर पर केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कांतिलाल भूरिया, यशोधरा राजे सिंधिया, असलम शेर खान, नरेन्द्र सिंह तोमर एवं लक्ष्मण सिंह शामिल हैं।
बंगाल में 64 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल की 14 सीटों पर तीसरे चरण में 68 फीसदी मतदान हुआ। पुरूलिया जिले में जैसे ही मतदान शुरू हुआ, माओवादियों ने समीप ही बारूदी सुरंग से एक विस्फोट किया, जिससे केंद्रीय अध्दसैनिक बल के दो जवान घायल हो गए।
महाराष्ट्र में पड़े 45 फीसदी वोट
तीसरे चरण में कुल मिलाकर 10 सीटों के लिए हुए मतदान में 45 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इन सीटों के लिए 196 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अब इनका क्या होगा
तीसरे चरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रिया दत्त और भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह, यशोधरा राजे, शाहनवाज हुसैन, जद यू अध्यक्ष शरद यादव तथा जद एस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा जैसे महारथियों समेत ढेरों क्षेत्रीय क्षत्रप भी मैदान में हैं। इनके अलावा, फतेहपुर से  वी.पी. सिंह के पुत्र अजेय सिंह और लालबहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री भी मैदान में हैं।
हमका पप्पू न समझो!
मतदाताओं को पप्पू न बनने की हिदायत देने वाले कई फिल्मी सितारों ने इस बार खुद भी पप्पू न बनने का फैसला किया।
वोट डालने वालों में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य रॉय बच्चन, आमिर खान, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, करण जौहर, सोनाली बेंद्रे, सोनम कपूर, राहुल बोस, परेश रावल, अमृता राव, यश चोपड़ा, राकेश रोशन, फरहान अख्तर, सुभाष घई, गुलजार और प्रेम चोपड़ा शामिल थे।

Advertisement
First Published - May 1, 2009 | 2:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement