facebookmetapixel
Advertisement
World Bank Report: चैटजीपीटी के बाद बदला जॉब मार्केट, दक्षिण एशिया में नई भर्तियों में आई कमीभारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता: निवेश सुरक्षा के बिना अधूरा रहेगा एफटीएLIC में निवेशकों की जोरदार दिलचस्पी, सरकार ने बढ़ाया OFS का आकारClosing Auction Session क्या है? जानिए कैसे तय होता है शेयरों का बंद भाव और क्यों बदला गया सिस्टमClosing Auction का असर: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार दूसरे दिन बड़ा अंतर, एक्सपायरी पर बढ़ी चिंताफ्लैट खरीदा तो क्या पार्किंग भी साथ मिलेगी? कोर्ट के फैसले से समझें नियमEditorial: DGFT के MIP फैसले से महंगा होगा PVC, MSME और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ेगा दबावजेनज़ी नहीं, नाराज अभिजात वर्ग बन रहा नए राजनीतिक असंतोष का सबसे बड़ा चेहराटेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट

बुध्ददेव से मिलेंगे वेणु

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:26 PM IST

सीआईआई के नए अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुध्ददेव भट्टाचार्य से मिलेंगे। इस बैठक में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग (ठेके पर खेती) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार इसका विरोध करती आई है। श्रीनिवासन ने पत्रकारों को बताया कि, ‘हम पश्चिम बंगाल के साथ काम करना चाहते हैं, ताकि दूसरे सूबों के मुकाबले इसकी लोकप्रियता में इजाफा हो। साथ ही, हम विनिर्माण उद्योग को वापस राज्य की तरफ लेकर आना चाहते हैं। हम मुख्यमंत्री से मिलकर इस बात का अनुरोध करेंगे कि यहां कृषि में प्राइवेट सेक्टर को निवेश करने की इजाजत दी जाए।’
सीआईआई के अधिकारियों के मुताबिक चाहे पंजाब में पेप्सी हो या महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आईटीसी ई चौपाल हो, जहां भी कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की इजाजत दी गई है, उससे किसानों को फायदा ही हुआ है।
सीआईआई के पूर्वी भारत के उपाध्यक्ष कुरुश ग्रांट ने बताया कि, ‘हमारे मुताबिक तो सभी राज्यों को आदर्श कृषि विपणन उत्पाद सीमित (एएमपीसी) कानून को लागू कर देना चाहिए।’ साथ ही, सीआईआई राज्य सरकार ने पारदर्शी लैंड बैंकों को भी बनाने का अनुरोध करेगी।
श्रीनिवासन ने कहा कि, ‘यह बेहद जरूरी है कि राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से जमीन लेकर उससे उद्योग जगत को दे। अलग-अलग राज्य इसके अलग-अलग मॉडलों को अपना रहे हैं। चूंकि, कंपनियों के लिए जमीन के बड़े हिस्से का अधिग्रहण करना मुमकिन नहीं है, इसलिए हम चाहते हैं कि राज्य सरकार को पारदर्शी लैंड बैंकों का निर्माण करे।’

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement