facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

ज़ुकरबर्ग दे रहे ₹850 करोड़ की नौकरी! इंसान से ज़्यादा तेज़ दिमाग बनाने की होड़ शुरू

Advertisement

AI Scientists: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Meta CEO मार्क ज़ुकरबर्ग ने टॉप AI वैज्ञानिकों को लुभाने के लिए 100 मिलियन डॉलर तक के ऑफर दिए हैं।

Last Updated- July 10, 2025 | 11:51 AM IST
The aptitude versus gene structure debate योग्यता बनाम जीन संरचना की बहस

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज सबसे बड़ी दौड़ है, ऐसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बनाने की जो इंसान से भी ज़्यादा समझदार हो। Google और OpenAI जैसे दिग्गज पहले से इस रेस में हैं। अब Meta के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग भी पूरी ताकत से मैदान में कूद पड़े हैं। मार्क ज़ुकरबर्ग ने Meta के तहत एक नया डिवीजन बनाया है – Superintelligence Labs। इसका मकसद है ऐसी AI बनाना जो इंसान के दिमाग से भी तेज़ सोचे और फैसले ले सके। इस काम के लिए वे दुनियाभर के टॉप AI साइंटिस्ट्स को भारी-भरकम सैलरी और रिसोर्स देकर अपनी टीम में जोड़ रहे हैं।

सीधे भेज रहे हैं ईमेल, दे रहे हैं अरबों का ऑफर

रिपोर्ट के मुताबिक ज़ुकरबर्ग ने कई नामी AI एक्सपर्ट्स को सीधे कोल्ड ईमेल भेजे हैं और उन्हें Meta में शामिल होने का न्योता दिया है। कई साइंटिस्ट्स को 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 850 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई है। बीते कुछ हफ्तों में Meta ने OpenAI के प्रमुख साइंटिस्ट लुकास बेयर (Vision Transformer के को-क्रिएटर), Apple में AI मॉडल्स के प्रमुख रुओमिंग पेंग, और Scale AI के पूर्व सीईओ अलेक्ज़ांडर वांग को अपनी टीम में शामिल किया है। वांग अब Superintelligence Labs के को-लीडर हैं। Meta को वांग को लाने में अरबों डॉलर खर्च करने पड़े, लेकिन इससे AI की दुनिया में कंपनी की साख और बढ़ गई है।

AI की दुनिया में ‘FOMO’ यानी पीछे छूटने का डर

Meta की टीम में इतने बड़े नाम जुड़ते देख, बाकी साइंटिस्ट्स को डर है कि कहीं वे ‘पहले सुपरइंटेलिजेंट AI’ बनाने की रेस से बाहर ना हो जाएं। यही डर अब और टैलेंट को ज़ुकरबर्ग की ओर खींच रहा है। इन रिसर्चर्स के लिए पैसा कोई बड़ी बात नहीं है। वे पहले ही काफी अमीर हैं। उनके लिए सबसे बड़ी बात है – नई रिसर्च का नाम बड़े जर्नल्स में छपना, और इतिहास में दर्ज होना कि उन्होंने पहली सुपरइंटेलिजेंट AI बनाई थी।

Open Source के ज़रिए ज़ुकरबर्ग की नई रणनीति

Meta पहले ही अपने AI मॉडल Llama को ओपन-सोर्स कर चुका है, यानी कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। ज़ुकरबर्ग का मानना है कि इस तरह की AI का फायदा सभी को मिलना चाहिए, ना कि सिर्फ कुछ कंपनियों को। हालांकि, इस रणनीति को लेकर निवेशकों में चिंता है, क्योंकि Meta की कमाई अभी इससे नहीं हो रही है।

Meta के AI मॉडल अभी Google DeepMind या OpenAI से पीछे हैं। एक रीयल-टाइम लीडरबोर्ड में Llama का एक वर्जन 17वें स्थान पर है। साथ ही, इनके मॉडल महंगे भी हैं। इससे ज़ुकरबर्ग पर दबाव है कि वो कमाई का रास्ता भी खोजें।

कई वैज्ञानिकों को भरोसा है कि AI एक दिन बुढ़ापा, कैंसर और जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी समस्याओं का हल निकाल सकती है। लेकिन उससे पहले, सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया है – सबसे पहले ऐसी AI बनाना जो इंसान से ज़्यादा तेज़ हो।

AI बनाने का असली हथियार: Compute Power

AI रिसर्चर्स को बड़ी मात्रा में डाटा और सुपरपावर वाले चिप्स की ज़रूरत होती है। ज़ुकरबर्ग यही दे रहे हैं – दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटिंग पावर, ताकि उनकी टीम इस रेस को जीत सके। यही ऑफर आज AI की दुनिया के रिसर्चर्स को सबसे ज़्यादा लुभा रहा है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement