facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

‘नागरा जूते’… वाह भाई वाह!

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:44 AM IST

नवाबों के शहर लखनऊ में आज भी नागरा जूतों की वहीं शान है जो वर्षों पहले हुआ करती थी।


भले ही शहर में ब्रांडेड जूतों की दुकानों की लड़ी लग गई हो लेकिन यहां की परंपरागत और गैर-ब्रांडेड जूतों की दुकानों में आने वाले ग्राहकों की संख्या में दिन-दोगुनी रात-चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है।

शहर के एक दुकान मालिक जीशान अहमद ने बताया, ‘नागरा जूतों की मांग काफी बढ़ गई है। मौजूदा दौर के फैशन में यह बदलाव इसलिए भी देखने को मिल रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से टेलीविजन कलाकारों के पैरों पर नागरा जूते काफी दिखाई देने लगे हैं और यही वजह है कि इन जूतों को एक नया जीवन मिला है।’

अहमद पिछले 40 सालों से नागरे के जूतों के कारोबार से जुड़े हुए हैं। अहमद की दुकान भी नागरा जूतों का हब कहे जाने वाली जगह नजीराबाद में स्थित है। अहमद ने बताया, ‘इस क्षेत्र में ऐसी ही करीब 50 इकाइयां मौजूद हैं। उनमें से लगभग सभी के पास ऐसे ग्राहक हैं जो बार-बार उन दुकानों में जूते लेने आते हैं।’ बहरहाल, इन जूतों के लिए अमीनाबाद, केसरबाग और चौक भी काफी मशहूर जगह है। इसके अलावा, इन दुकानों की सख्या बढ़ाने के लिए कई नई दुकानें भी खुलने वाली हैं।

अहमद ने बताया, ‘हाल ही में बाजार में पाकिस्तान के नागरा जूते ने यहां दस्तक दी हैं। इन जूतों में सुनहरे रंग के धागे और जरी का इस्तेमाल किया गया है और इसकी बुनाई हाथ से की गई है। इन जूतों को लोग पार्टी व विवाह आदि में काफी पहनते हैं। इन जूतों की कीमतें 1200 रुपये से शुरू होकर 3000 रुपये तक है।’

अभी से दो साल पहले तक नागरा जूतों की अधिकतम कीमत 300 रुपये हुआ करती थी लेकिन अब पुरूषों व महिलाओं के लिए जूतों की रेंज 150 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है। अहमद ने बताया कि वह हर महीने करीब 50 जूतों की बिक्री कर लेता है जबकि विवाह के दौरान इन जूतों की बिक्री काफी बढ़ जाती है।

शहर में इन परंपरागत जूतों की कीमत 1200 से लेकर 3000 रुपये तक है। इन जूतों में सुनहरे रंग के धागे और जरी का इस्तेमाल भी किया जाता है

Advertisement
First Published - July 17, 2008 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement