facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Year Ender: विदा हुए लेकिन अमर रहे, 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाली प्रभावशाली शख्सियतें

Advertisement

आइए याद करते हैं कुछ ऐसे लोगों को जो इस वर्ष हमसे बिछड़ गए लेकिन जिन्होंने संस्कृति, अंतरात्मा और सृजनशीलता पर अपनी छाप छोड़ी और एक स्थायी विरासत हमें सौंप गए

Last Updated- December 30, 2025 | 10:23 PM IST
Dharmendra Deol

आइए याद करते हैं कुछ ऐसे लोगों को जो इस वर्ष हमसे बिछड़ गए लेकिन जिन्होंने संस्कृति, अंतरात्मा और सृजनशीलता पर अपनी छाप छोड़ी और एक स्थायी विरासत हमें सौंप गए।

ही-मैन की विदाई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का गत 24 नवंबर को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उन्हें उनके सख्त लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व और पर्दे पर उपस्थिति के लिए हमेशा सराहा गया। उनका शानदार करियर छह दशकों से अधिक और 300 से भी अधिक फिल्मों तक फैला रहा, जिनमें शोले, फूल और पत्थर, सीता और गीता तथा चुपके चुपके जैसी कालजयी फिल्में शामिल हैं। उनकी पत्नी, सांसद हेमा मालिनी (बाएं), ने 11 दिसंबर को दिल्ली में एक प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसमें राजनेताओं और फिल्मी हस्तियों ने भाग लिया।

असमिया आइकन

असमिया गायक-संगीतकार ज़ुबीन गर्ग का 19 सितंबर को 52 वर्ष की आयु में सिंगापुर के सेंट जॉन्स द्वीप पर तैरते समय निधन हो गया। वे एक सांस्कृतिक शक्ति स्वरूप थे जिनकी आवाज ने क्षेत्रीय सीमाओं को पार किया और जिन्होंने राजनीतिक विचार व्यक्त करने से कभी परहेज नहीं किया। ज़ुबीन ने असमिया, हिंदी और बांग्ला संगीत में समृद्ध योगदान दिया, और अपनी भावनात्मक गीतों से लाखों लोगों के दिलों को छुआ।

पुरखों की पड़ताल

जानी मानी ब्रिटिश प्राइमेटॉलॉजिस्ट, मानव विज्ञानी और संरक्षणवादी जेन गुडॉल का एक अक्टूबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने तंजानिया के गॉम्बे स्ट्रीम नैशनल पार्क में अपने जबरदस्त जमीनी शोध कार्यों की मदद से चिंपांजियों के बारे में समझ को बदलने में मदद की। उनके शोध से चिंपांजियों के जटिल सामाजिक जीवन और औजारों के उपयोग को लेकर उनके व्यवहार का खुलासा हुआ।

मजबूत बेगम

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का 30 दिसंबर को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिया ने 1980 के दशक में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का नेतृत्व किया और सैन्य शासक जनरल हुसैन मुहम्मद इरशाद के अधीन विवादास्पद चुनाव में भाग लेने से इनकार कर दिया था।

अनंत हंसी

जाने माने अदाकार और हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर को 84 साल की उम्र में निधन हो गया। पांच दशक से अधिक समय तक विस्तारित करियर में उन्होंने लाखों लोगों को खूब हंसाया। शोले, चुपके चुपके प्रमुख फिल्में थी।

अविनाशी हास्य

वरिष्ठ अभिनेता और कॉमेडी के दिग्गज सतीश शाह का 25 अक्टूबर को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया। ये जो है जिंदगी, साराभाई वर्सेज साराभाई जैसे धारावाहिकों से वे घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।

देशभक्ति के पर्याय

वरिष्ठ अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार जिन्हें उनकी भूमिकाओं के लिए ‘भारत कुमार’ कहा जाने लगा था, उनका 4 अप्रैल को 87 वर्ष की आयु में दिल की बीमारी से निधन हो गया। प्रमुख फिल्में शहीद, उपकार थी।

ब्रांड्स की आवाज

ऑगिल्वी इंडिया के दूरदर्शी मुख्य क्रिएटिव अधिकारी और कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष पांडेय के विचारों ने एक पूरी पीढ़ी के विज्ञापन को परिभाषित किया। पांडे का गत 23 अक्टूबर को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

औद्योगिक दिग्गज

हिंदूजा समूह के दूरदर्शी चेयरमैन गोपीचंद परमानंद हिंदूजा का 4 नवंबर को लंदन में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्हें उनकी रणनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता था।

सही अर्थों में जीवन साथी

फिल्मकार रॉब रेनर, जिन्होंने व्हेन हैरी मेट सैली जैसी क्लासिक फिल्में बनाई, और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर जो पेशे से फोटोग्राफर और निर्माता थीं, दोनों गत 14 दिसंबर को ब्रेंटवुड स्थित अपने घर में मृत पाए गए।

मोर्चे से विदा

न्यूजीलैंड में जन्मे पुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार पीटर आर्नेट का 17 दिसंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। आर्नेट की निडर युद्ध रिपोर्टिंग वियतनाम से लेकर खाड़ी युद्ध तक कई पीढ़ियों पर असर डालती रही।

शांत अग्रदूत

सिमोन टाटा का एक संक्षिप्त बीमारी के बाद 5 दिसंबर को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह देश की अग्रणी कारोबारी महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने लैक्मे को एक प्रमुख कॉस्मेटिक ब्रांड में तब्दील किया। देश के उद्योग जगत की एक सम्मानित नेता और परोपकारी के रूप में उन्होंने चार दशकों तक सौंदर्य और रिटेल परिदृश्य को दृष्टि, गरिमा और समर्पण के साथ आकार दिया।

स्टाइल में जीवन

लक्जरी फैशन ब्रांड अरमानी के संस्थापक जॉर्जियो अरमानी का गत 4 सितंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इटली के इस मशहूर फैशन दिग्गज को उनके दूरदर्शी डिजाइनों के लिए जाना जाता है।

गरिमामयी

ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री डायने कीटन का 11 अक्टूबर को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें एनी हॉल और समथिंग्स गटा गिव जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। बेहतरीन अभिनय तथा संवेदनशीलता के कारण उन्हें हॉलीवुड की प्रिय हस्तियों में शुमार किया जाता था।

पर्दे की सनसनी

फ्रांसीसी अभिनेत्री, गायिका, मॉडल और पशु अधिकार कार्यकर्ता ब्रिजिट बार्डो का 28 दिसंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिन्होंने 1960 के दशक में वैश्विक प्रसिद्धि पाई। बार्डो एक पशु कल्याण कार्यकर्ता के रूप में चर्चित थी।

अंधकार का राजकुमार

ब्लैक सब्बाथ के चर्चित फ्रंटमैन और हेवी मेटल की चर्चित हस्ती ऑजी ऑस्बॉर्न का 22 जुलाई को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके गहरे मंचीय व्यक्तित्व और सीमाओं का अतिक्रमण करने वाले संगीत ने एक शैली को आकार दिया और पीढ़ियों को प्रेरित किया।

स्वतंत्रता के समर्थक

ऑस्कर विजेता अभिनेता, जाने माने निर्देशक और सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक रॉबर्ट रेडफोर्ड का 16 सितंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रेडफोर्ड स्वतंत्र फिल्मों के समर्थक थे और पर्यावरण संरक्षण की वकालत करते थे।

आइसमैन

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का एक अप्रैल को 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें टॉप गन, बैटमैन फॉरएवर और द डोर्स जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनका काम कई दशकों में और विभिन्न शैलियों मे विस्तारित रहा।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement