facebookmetapixel
दिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4 महीने की ऊंचाई पर, महंगाई भी बढ़ीBudget 2026: बीमा उद्योग ने कर लाभ और प्रीमियम सीमा बढ़ाने की मांग की, सुरक्षा और स्वास्थ्य पॉलिसियों पर फोकसभारत में बागवानी फसलें अनाज को पछाड़ रही, फल व सब्जियों की खेती में तेजीअमेरिकी सीनेटर ने व्यापार वार्ता में तेजी लाने का आह्वान किया और दाल आयात पर जोर दियाभारत है निवेश के लिए अमेरिका के बाद सबसे पसंदीदा ठिकाना, विदेशी और घरेलू CEO आर्थिक वृद्धि में आशावादीफिक्की का तिमाही विनिर्माण सूचकांक उच्चतम स्तर पर, 91% फर्मों ने उत्पादन वृद्धि या स्थिरता की उम्मीद जताईसेंट्रल रजिस्ट्री पर केंद्र को मिलेगा नियंत्रण! सरफेसी ऐक्ट 2002 में संशोधनों पर विचार कर रही सरकारभारत में निवेश का भरोसा बढ़ा, महाराष्ट्र और आंध्र में बड़ी कंपनियों ने किए करोड़ों के समझौतेभारत-ईयू अगले सप्ताह ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा के करीब: उर्सुलाराजमार्ग भूमि मुआवजे में कमियां, NH अधिनियम ढांचे पर फिर से विचार करे केंद्र सरकार

G20 India: औरंगाबाद में आज शुरू होगी डब्ल्यू-20 की प्रारंभिक बैठक

बैठक में सदस्य देशों, अतिथि देशों और विशेष आमंत्रित देशों की लगभग 150 प्रतिनिधि महिलाएं हिस्सा लेंगी

Last Updated- February 27, 2023 | 11:07 AM IST
G20

जी20 समूह की भारत की अध्यक्षता के तहत डब्ल्यू-20 (महिला-20) समूह की दो दिवसीय प्रारंभिक बैठक सोमवार से महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में सदस्य देशों, अतिथि देशों और विशेष आमंत्रित देशों की लगभग 150 प्रतिनिधि महिलाएं हिस्सा लेंगी। डब्ल्यू-20 जी20 के तहत एक आधिकारिक संवाद समूह है, जिसकी स्थापन वर्ष 2015 में तुर्किये की अध्यक्षता के दौरान की गई थी।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डब्ल्यू-20 समूह की बैठक का मुख्य उद्देश्य जी-20 की चर्चाओं में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से शामिल करना और जी-20 के नेतओं की घोषणा में उन नीतियों और प्रतिबद्धताओं को जगह दिलाना है, जो लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

गौरतलब है कि डब्ल्यू-20 भारत ने 12 दिसंबर 2022 को डब्ल्यू-20 इंडोनेशिया से डब्ल्यू-20 समूह की अध्यक्षता हासिल की थी।

First Published - February 27, 2023 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट