facebookmetapixel
Studds Accessories IPO: ग्रे मार्केट में ₹630 तक पहुंचा था शेयर, पर लिस्टिंग पर पड़ा ढीलाNifty पर बड़ा खतरा! अगर आज 25,372 के नीचे बंद हुआ तो गिर सकता है 1,000 अंक – क्या तैयार हैं आप?Pine Labs का ₹3,899 करोड़ का IPO आज से खुला, ग्रे मार्केट में शेयर 5% प्रीमियम पर कर रहा ट्रेडसोना-चांदी के भाव में उछाल, MCX पर गोल्ड में ₹1,20,839 पर शुरू हुआ ट्रेडभारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO ला सकती है Jio, 170 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है वैल्यूएशनUS प्रेसिडेंट ट्रंप अगले साल आ सकते हैं भारत, PM मोदी को बताया ‘ग्रेट मैन’राष्ट्रीय श्रम नीति पर केंद्र-राज्य करेंगे मंथन, 11 नवंबर से दो दिवसीय बैठक2047 तक विकसित भारत के लिए चाहिए और बैंक, डिजिटल दौर में भी बढ़ेगी बैंकिंग की जरूरत: DFSभारत की समुद्री क्षमता अपार है, हमें सिर्फ साहसिक लक्ष्य तय करने की जरूरत है: मैर्स्क के अधिकारी40 मिनट से 80 मिनट! Amazon MX Player पर दर्शकों का इंगेजमेंट हुआ दोगुना

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दायर मानहानि वाद वापस लिया

Last Updated- December 14, 2022 | 5:53 PM IST

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दायर मानहानि वाद वापस लिया
PTI / मुंबई  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बुधवार को टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के स्वामित्व वाली कंपनी ‘एआरजी आउटलायर मीडिया’ के खिलाफ दायर मानहानि वाद वापस ले लिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.डी. केदार ने मुकदमा वापस लेने की अनुमति दी, लेकिन सिंह पर 1,500 रुपये की मामूली लागत भी अधिरोपित की और यह राशि गोस्वामी को दी जाएगी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मुकदमा दायर करने के कारण प्रतिवादी को एक वकील को शामिल करना पड़ता। मुझे लगता है कि मुकदमा बिना शर्त वापस लेने के लिए लागत अधिरोपित करने की जरूरत है।’’

सिंह ने 2021 में गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के मालिकों के खिलाफ मानहानि वाद दायर किया था और कथित रूप से उन्हें बदनाम करने के लिए 90,00,000 रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी थी।

भाषा शफीक पवनेश

First Published - December 14, 2022 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट