facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

सरकार ने ‘QuantumAI’ नाम की फर्जी निवेश स्कीम पर दी चेतावनी, हर महीने ₹3.5 लाख तक की कमाई का वादा झूठा

Advertisement

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे AI जनरेटेड कंटेंट से सावधान रहें और किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें जो गारंटीड या असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न देने का दावा करता हो

Last Updated- November 05, 2025 | 4:53 PM IST
Equity Mutual Fund Performance 2025

Govt flags fake ‘QuantumAI’ scheme: सोशल मीडिया पर एक फर्जी विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई योजना शुरू की है, जो हर महीने भारी मुनाफा देने का वादा करती है। सरकार ने इस पर नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

हर महीने ₹3.5 लाख का वादा झूठा

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट के अनुसार, इनसाइट इंडिया नामक एक फेसबुक पेज तथाकथित “क्वांटमएआई इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म” का प्रचार करते हुए एक विज्ञापन चला रहा है। इस विज्ञापन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्लेटफॉर्म का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस पोस्ट में दावा किया गया है कि ₹21,000 का निवेश करने पर ₹3.5 लाख प्रति माह तक की कमाई हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह दावा हवा-हवाई है और फाइनैंशियल स्कैम का सामान्य उदाहरण है।

Also Read: NFO Alert: फ्रैंकलिन टेंपलटन ने उतारा नया मल्टी फैक्टर फंड, ₹500 की SIP से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा

सरकार ने सतर्क रहने की अपील की

PIB ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह एक धोखाधड़ी (scam) है। यह एआई से बनाया गया फर्जी वीडियो है। प्रधानमंत्री या भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना शुरू या स्वीकृत नहीं की गई है।”

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे एआई-जनरेटेड कंटेंट से सावधान रहें और किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें जो गारंटीड या असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न देने का दावा करता हो।

PIB ने चेतावनी दी, “ऐसे दावों वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, यह फिशिंग (phishing) की कोशिश हो सकती है।”

Also Read: Mutual Fund में बड़े बदलाव की तैयारी! निवेशकों का बढ़ेगा रिटर्न, फंड मैनेजर्स के लिए राह होगी कठिन

स्कैम से कैसे बचें?

सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी निवेश योजना पर भरोसा करने से पहले उसकी जानकारी सरकारी या नियामक वेबसाइटों पर जरूर जांच लें। अगर कोई संदिग्ध विज्ञापन या वेबसाइट दिखे, तो उसकी शिकायत cybercrime.gov.in पर करें। साथ ही, बिना जांचे-परखे निवेश योजनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। हाल के दिनों में एआई (AI) की मदद से चलाए जा रहे वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में तेजी देखी जा रही है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement