facebookmetapixel
Advertisement
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसाITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसाUS-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोरLaser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलाव

Mutual Fund में बड़े बदलाव की तैयारी! निवेशकों का बढ़ेगा रिटर्न, फंड मैनेजर्स के लिए राह होगी कठिन

Advertisement

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस नियम के लागू होने से म्युचुअल फंड में हाई रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि इससे फंड मैनेजर की बाजार में जिम्मेदारी बढ़ेगी

Last Updated- November 04, 2025 | 6:20 PM IST
Mutual Funds

सेबी (SEBI) म्युचुअल फंड की फ्री स्‍ट्रक्‍चर में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। मार्केट रेगुलेटर ने अपने कंसल्टिंग पेपर में, म्युचुअल फंड रेगुलेशन्स 1996 के रिव्यू का प्रपोजल रखा है। इसमें सेबी ने नियमों में कुछ बड़े बदलाव सुझाएं हैं। इसी में से एक है — म्युचुअल फंड हाउस अपनी स्‍कीम के परफॉर्मेंस के आधार पर अलग-अलग खर्च यानी एक्सपेंस रेश्यो ले सकते हैं। इस प्रस्तावित बदलाव का सीधा असर निवेशकों और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) पर देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस नियम के लागू होने से म्युचुअल फंड में हाई रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि इससे फंड मैनेजर की बाजार में जिम्मेदारी बढ़ेगी और उसके हित सीधे निवेशकों के हितों से जुड़ जाएंगे।

कैसे काम करेगा यह मॉडल?

अगर सेबी यह सुधार लागू करता है, तो इसका मतलब होगा कि जब फंड अपने बेंचमार्क इंडेक्स से अच्छा रिटर्न देगा, तो एसेट मैनेजमेंट कंपनियां अधिक एक्सपेंस रेश्यो के रूप में ज्यादा फीस ले सकेंगी। लेकिन अगर फंड का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स से  कमजोर रहेगा, तो उन्हें कम फीस लेना होगा।

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम ने बताया कि प्रस्ताव में दो तरीकों का सुझाव दिया गया है :

1. परफॉर्मेंस-आधारित टीईआर (Performance-linked TER): अगर किसी स्कीम का परफॉर्मेंस ट्रैकिंग डिफरेंस-एडजेस्टेड बेंचमार्क से ऊपर जाता है, तो एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) ज्यादा मैनेजमेंट फीस ले सकती हैं।

2. हर्डल रेट (Hurdle Rate): एएमसी पहले से तय हर्डल रेट के आधार पर ज्यादा मैनेजमेंट फीस ले सकती हैं, जिसे स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) में पहले से बताया जा सकता है।

निगम ने कहा कि चूंकि सेबी का यह प्रस्ताव अभी परामर्श चरण में है, इसलिए फ्री स्‍ट्रक्‍चर का अंतिम रूप उद्योग के हितधारकों से चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

Also Read: SEBI New Mutual Fund Rule: निवेश होगा सस्ता, बड़ी AMCs पर बढ़ेगा मार्जिन प्रेशर

निवेशकों को फायदा होगा या नुकसान?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस नियम के लागू होने से म्युचुअल फंड में हाई रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि इससे फंड मैनेजर की बाजार में जिम्मेदारी बढ़ेगी और उसके हित सीधे निवेशकों के हितों से जुड़ जाएंगे। हालांकि निवेशकों के सामने कुछ नई चुनौतियां भी आ सकती हैं।

निवेशकों के लिए संभावित फायदे-

  • यह सिस्टम फंड मैनेजर को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी, जिससे निवेशकों को हाई रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ेगी।
  • फ्री स्‍ट्रक्‍चर ज्यादा न्यायसंगत होगी, क्योंकि जब फंड अच्छा प्रदर्शन करेगा तो निवेशकों को ज्यादा फीस देना होगा, और जब फंड कमजोर प्रदर्शन करेगा तो कम फीस देना पड़ेगा।

निवेशकों के लिए संभावित नुकसान-

  • अलग-अलग खर्च (Expense Ratio) वाले स्कीम्स में से सही विकल्प चुनना निवेशकों के लिए मुश्किल हो सकता है।
  • बेहतर रिटर्न हासिल करने की कोशिश में फंड मैनेजर ज्यादा जोखिम उठा सकते हैं।

Also Read: LIC MF ने कंजम्पशन थीम पर उतारा नया फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा

AMCs पर क्या होगा असर?

सेबी का यह प्रस्ताव एएमसी को बेहतर प्रदर्शन पर अधिक कमाई का मौका देगा और प्रतिभाशाली फंड मैनेजरों को बनाए रखने में मदद करेगा। हालांकि, इसे लागू करना जटिल हो सकता है और कमजोर प्रदर्शन की स्थिति में रेवेन्यू पर असर पड़ सकता है।

AMCs के लिए संभावित फायदे-

  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड्स के लिए ज्यादा मैनेजमेंट फीस कमाने का अवसर मिलेगा।
  • सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड मैनेजर को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए यह एक प्रोत्साहन का काम करेगा।

AMCs के लिए संभावित चुनौतियां-

  • परफॉर्मेंस के आधार पर अलग-अलग खर्च (Performance-linked Expense Ratios) लागू करना जटिल हो सकता है।
  • अगर फंड का प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो रेवेन्यू पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

Also Read: सोने-चांदी में निवेश पर मल्टी ऐसेट एलोकेशन फंड्स की अलग राह, कुछ ने घटाया दांव तो कुछ ने बढ़ाई हिस्सेदारी

CAGR या रोलिंग रिटर्न क्या होगा पैमाना?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर परफॉर्मेंस-आधारित फीस लागू करनी है, तो एक व्यापक पैमाने की जरूरत होगी। सालाना रिटर्न से आगे बढ़कर रोलिंग रिटर्न, परफॉर्मेंस की निरंतरता और रिस्क एडजस्टेड रिटर्न जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

मनीफ्रंट के सीईओ मोहित गांग का मानना हैं कि परफॉर्मेंस-आधारित फीस (Performance-based Fees) तय करने के लिए एक व्यापक मानदंड की जरूरत होगी, जो प्रत्येक एसेट क्लास और कैटेगरी के अनुसार रिटर्न, बेंचमार्क से बेहतर परफॉर्मेंस, परफॉर्मेंस की निरंतरता और रिस्क एडजस्टेड रिटर्न जैसे पहलुओं को शामिल करे।

उन्होंने कहा, “रोलिंग रिटर्न (Rolling Return) का उपयोग फंड के सालाना सामूहिक मूल्यांकन के बजाय प्रत्येक निवेशक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का आकलन करने के एक तरीके के रूप में किया जा सकता है।”

Also Read: नए खाते खोलने में पैसिव ने ऐक्टिव फंडों को पीछे छोड़ा, गोल्ड, सिल्वर ETF में आया रिकॉर्ड निवेश

फंड मैनेजर के लिए कठिन होगी राह?

लगातार बेहतर प्रदर्शन करना एक बहुत कठिन काम है, क्योंकि अब इंड्रस्टी का आकार काफी बढ़ गया है। स्कीम्स का साइज बड़ा हो गया है और निवेश योग्य विकल्पों (Investible Universe) की संख्या अभी भी सीमित है। इसके अलावा, सेबी के नियम फंड मैनेजरों को बहुत अधिक लचीलापन नहीं देते, इसलिए उन्हें हमेशा एक तय जोखिम और आकार के ढांचे के भीतर ही काम करना पड़ता है, जिससे उनके निवेश विकल्प सीमित हो जाते हैं।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement