facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में जंग से दहला दलाल स्ट्रीट: सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.6 लाख करोड़ डूबेभारतीय चाय पर ईरान संकट का साया: भुगतान अटके और शिपमेंट पर लगी रोक, निर्यातकों की बढ़ी चिंताकपड़ा उद्योग पर युद्ध की मार: पश्चिम एशिया के ऑर्डर अटके, तिरुपुर और सूरत के निर्यातकों की बढ़ी चिंताहोर्मुज संकट के बीच भारत ने खोला अपना ‘प्लान बी’: अमेरिका और अफ्रीका से कच्चा तेल मंगाने की तैयारीखाड़ी देशों में फंसे भारतीय विमानों की घर वापसी शुरू, 357 उड़ानें रद्द होने के बाद शुरू हुआ परिचालनपश्चिम एशिया में जंग के बीच PM मोदी ने इजरायल और खाड़ी देशों के नेताओं से की बातसुनील भारती मित्तल को ‘GSMA लाइफटाइम अचीवमेंट’ सम्मान, बार्सिलोना में वैश्विक दिग्गजों ने सराहाएयर इंडिया एक्सप्रेस में होगा नेतृत्व परिवर्तन: MD का पद छोड़ेंगे आलोक सिंह, कार्यकाल 19 मार्च को खत्म36 महारत्न व नवरत्न कंपनियों में न्यूनतम स्वतंत्र निदेशक नहीं, कॉरपोरेट गवर्नेंस में बड़ी खामियांकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा: 8 समझौतों पर हस्ताक्षर, CEPA को जल्द अंतिम रूप देने पर बनी सहमति

सरकारी उद्यमों का तेज निजीकरण जरूरी: CII की सिफारिश

Advertisement

सीआईआई ने सरकार से अनुरोध किया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का रणनीतिक और तेजी से निजीकरण किया जाए, जिससे विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिले।

Last Updated- January 12, 2026 | 8:19 AM IST
Representative Image

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने केंद्रीय बजट 2026-27 के बजट पूर्व प्रस्तावों में केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और सतत पूंजीगत व्यय की जरूरत को पूरा करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का त्वरित गति से निजीकरण किया जाए। यह अधिक अनुमानित, निवेशक नेतृत्व वाला और संस्थागत रूप से संचालित होना चाहिए।

सीआईआई ने कहा कि सुनियोजित निजीकरण रणनीति अपनाने से सरकार को विकास प्राथमिकताओं के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी। इससे दक्षता, तकनीक अपनाने और क्षेत्रों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा बेहतर होगी। ऐसे में निजी सहभागिता की मदद से मूल्य भी बढ़ेगा।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजित बनर्जी ने भारत के विकास पथ पर निजीकरण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की गाथा में निजी उद्यमों और नवाचार का योगदान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप दूरदर्शी निजीकरण नीति सरकार को अपने मुख्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाएगी। साथ ही निजी क्षेत्र को औद्योगिक परिवर्तन और रोजगार सृजन में तेजी लाने के लिए सशक्त बनाएगी।’

सीआईआई ने सरकार की रणनीतिक विनिवेश नीति के शीघ्र कार्यान्वयन का आह्वान किया है। इसके तहत गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों से बाहर निकलना और रणनीतिक क्षेत्रों में केवल न्यूनतम उपस्थिति बनाए रखना शामिल है।

उद्योग निकाय सूत्र ने क्रियान्वयन को मजबूत करने के लिए चार सूत्रीय रणनीति का प्रस्ताव रखा है। प्रथम, सीआईआई ने चुनिंदा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के निजीकरण के तरीके में बदलाव की मांग की है। इसके तहत एप्रोच बदल कर मांग आधारित करने की सिफारिश की है। दूसरा, सीआईआई ने तीन साल की अवधि वाली निजीकरण प्रक्रिया की घोषणा करने का आह्वान किया है। इससे निवेशकों को अधिक स्पष्टता और योजना बनाने में निश्चिचतता मिलेगी। तीसरी, औद्योगिक निकाय ने निजीकरण की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए अधिक प्रतिबद्ध संस्थागत ढांचा को बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। चौथा, सीआई ने सभी गैर-रणनीतिक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के पूर्ण निजीकरण में समय लगने के मद्देनजर अंतरिम उपाय के रूप में सुनियोजित विनिवेश रोडमैप की सिफारिश की है।

सीआईआई के विश्लेषण के अनुसार 78 सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सरकार की हिस्सेदारी को घटाकर 51 प्रतिशत करने से लगभग 10 लाख करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो सकती है।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 8:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement