facebookmetapixel
Advertisement
Mumbai 3.0: तीसरी मुंबई के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, सुरबाना जुरोंग को नियुक्त किया गया प्रोजेक्ट मैनजमेंट सलाहकारGold-Silver Outlook: सोने-चांदी में तेजी के आसार; महंगाई, पश्चिम एशिया तनाव पर निवेशकों की नजरUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खाड़ी देशों में फंसे भारतीय विमानों की घर वापसी शुरू, 357 उड़ानें रद्द होने के बाद शुरू हुआ परिचालन

Advertisement

नागरिक विमानन मंत्रालय ने सोमवार रात एक्स पर कहा कि वह यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है

Last Updated- March 02, 2026 | 11:09 PM IST
Aeroplane
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोमवार को लगभग 357 उड़ान रद्द कर दी गईं। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के बीच हालांकि शाम तक परिचालन धीरे-धीरे फिर शुरू हो गया। फंसे हुए भारतीय विमान घर लौटने लगे और चुनिंदा एयरलाइनों ने सेवाओं को सीमित रूप से फिर से शुरू करने की घोषणा की।

नागरिक विमानन मंत्रालय ने सोमवार रात एक्स पर कहा कि वह यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। मंत्रालय ने कहा, ‘मौजूदा स्थिति के कारण, आज संचालित होने वाली 357 उड़ानें रद्द कर दी गईं।’ मंत्रालय ने बताया कि वह यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष के माध्यम से यात्रियों की शिकायतों पर बारीकी से नजर रख रहा है । उद्योग जगत के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से खाड़ी देशों के हवाई अड्डों पर फंसे कई भारतीय विमान अब चरणबद्ध तरीके से हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भारत लौट रहे हैं। अमीरात ने कहा कि वह 2 मार्च की शाम से सीमित संख्या में उड़ानें संचालित करना शुरू करेगी।

दुबई एयरपोर्ट्स ने पुष्टि की है कि रविवार शाम से सीमित परिचालन फिर से शुरू होगा, जिसमें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ ही उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह 3 मार्च से मस्कट से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करेगी।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement