facebookmetapixel
Advertisement
Financial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन

भारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेश

Advertisement

इससे पहले जुलाई महीने में भी विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में ₹20,200 करोड़ डाले थे। लगातार चार महीनों की भारी बिकवाली के बाद यह बाजार के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है

Last Updated- August 09, 2026 | 2:45 PM IST
FPI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की दिलचस्पी एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। अगस्त के पहले हफ्ते में ही विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 12,921 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके पीछे देश की बेहतर होती आर्थिक स्थिति, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, कच्चे तेल की कम होती कीमतें और रुपये की स्थिरता को बड़ी वजह माना जा रहा है।

इससे पहले जुलाई में भी विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 20,200 करोड़ रुपये लगाए थे। लगातार चार महीने तक भारी बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों के रुख में यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने जून में भारतीय शेयरों से 49,340 करोड़ रुपये निकाले थे। मई में 32,963 करोड़ रुपये, अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये और मार्च में रिकॉर्ड 1.17 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। हालांकि, इस बिकवाली से पहले फरवरी में FPIs ने भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Also Read: MCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनर

2026 में अब तक बिकवाली का रुझान

हाल की खरीदारी के बावजूद विदेशी निवेशक 2026 में अब तक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए हैं। इस साल विदेशी निवेशकों ने कुल 2.41 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। यह रकम 2025 में हुई 1.66 लाख करोड़ रुपये की कुल निकासी से भी ज्यादा है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से विकास दर और महंगाई को लेकर बेहतर अनुमान जताए जाने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Trackk के सह-संस्थापक और CEO वेदांत गुप्ते के मुताबिक, हाल में विदेशी निवेशकों की बड़ी खरीदारी सेकेंडरी मार्केट यानी सीधे शेयर बाजार के जरिए हुई है। इससे पता चलता है कि विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी लिस्टेड भारतीय कंपनियों में बढ़ रही है।

बजाज ब्रोकिंग के रिसर्च डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पबित्रो मुखर्जी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से विदेशी और घरेलू, दोनों तरह के निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। जबकि, जिओजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के मुताबिक, विदेशी निवेशक खास तौर पर ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर जैसे सेक्टरों में निवेश कर रहे हैं।

शेयर बाजार के अलावा विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी डेट मार्केट यानी कर्ज बाजार में भी बनी हुई है। इस दौरान उन्होंने जनरल रूट के जरिए डेट मार्केट में 622 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - August 9, 2026 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement