facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

Upcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगे

Advertisement

इस हफ्ते IPO मार्केट में खूब हलचल देखने को मिलेगी। Molbio, Dhoot Transmission, Milky Mist समेत कई कंपनियां हजारों करोड़ रुपये जुटाने बाजार में उतरेंगी

Last Updated- August 09, 2026 | 4:37 PM IST
IPO news
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार का प्राइमरी मार्केट इस हफ्ते भी काफी हलचल भरा रहने वाला है। मेनबोर्ड और SME सेगमेंट को मिलाकर करीब नौ कंपनियां IPO के जरिए लगभग 7,681 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जिनके IPO में निवेशकों की नजर रह सकती है।

इन IPO की शुरुआत 10 अगस्त से होगी और 12 अगस्त तक कई इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इसके साथ ही पिछले हफ्ते खुले आठ IPO के शेयर भी अगले कुछ दिनों में शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी कंपनियों के IPO मार्केट में निवेशकों के लिए खुलने वाले हैं।

Molbio Diagnostics IPO

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का IPO 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 939.70 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 739.70 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

IPO का प्राइस बैंड 768 से 807 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 18 शेयर होंगे। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,526 रुपये लगाने होंगे। नेट ऑफर का कम से कम 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है। योग्य कर्मचारियों को प्रति शेयर 76 रुपये की छूट मिलेगी। शेयरों की लिस्टिंग 17 अगस्त को NSE और BSE पर होने की उम्मीद है।

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स पॉइंट-ऑफ-केयर मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन बनाती है और इसका Truenat पोर्टेबल PCR प्लेटफॉर्म काफी जाना-पहचाना है। कंपनी 90 से ज्यादा देशों में सेवाएं देती है।

Dhoot Transmission IPO

Dhoot Transmission का 3,066.89 करोड़ रुपये का IPO भी 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। इसमें 1,400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,666.89 करोड़ रुपये का OFS शामिल है।

कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 829 से 871 रुपये तय किया है। एक लॉट में 17 शेयर होंगे। ऊपरी बैंड पर रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,807 रुपये लगाने होंगे। नेट इश्यू का कम से कम 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है। शेयरों की लिस्टिंग 17 अगस्त को NSE और BSE पर होने की उम्मीद है।

Dhoot Transmission ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए वायरिंग हार्नेस, बैटरी पैक, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर, स्विच और कनेक्टर बनाती है। भारत के टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वायरिंग हार्नेस बाजार में कंपनी की करीब 41 फीसदी हिस्सेदारी है।

Also Read: Fusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

Milky Mist Dairy Food IPO

Milky Mist Dairy Food का 1,553 करोड़ रुपये का IPO 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। इसमें 1,428 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 125 करोड़ रुपये का OFS शामिल है।

प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये प्रति शेयर है और एक लॉट में 107 शेयर होंगे। रिटेल निवेशकों को ऊपरी बैंड पर एक लॉट के लिए 14,980 रुपये लगाने होंगे। कम से कम 35 फीसदी नेट ऑफर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है। कंपनी के शेयर 18 अगस्त को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

Milky Mist डेयरी और फूड प्रोडक्ट बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में चीज, पनीर, बटर, दही, घी, योगर्ट, आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और रेडी-टू-ईट व रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट शामिल हैं।

Shiprocket IPO

Shiprocket का 1,617.48 करोड़ रुपये का IPO 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 92-97 रुपये है और एक लॉट में 154 शेयर होंगे। ऊपरी बैंड पर रिटेल निवेशकों को 14,938 रुपये लगाने होंगे। कंपनी IPO की रकम मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर, कर्ज चुकाने और संभावित अधिग्रहण पर खर्च होगी। 14 रुपये के GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 111 रुपये है।

Behari Lal Engineering IPO

Behari Lal Engineering का 301.62 करोड़ रुपये का IPO भी 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। प्राइस बैंड 271-285 रुपये है और लॉट साइज 52 शेयर है। रिटेल निवेशकों को ऊपरी बैंड पर 14,820 रुपये लगाने होंगे। कंपनी आयरन और स्टील के प्रिसिजन-इंजीनियर्ड प्रोडक्ट बनाती है। IPO से मिलने वाली रकम मशीनरी और उपकरण खरीदने, रूफटॉप सोलर पैनल लगाने और कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होगी। 30 रुपये के GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 315 रुपये है।

Also Read: Zepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?

SME सेगमेंट में भी रहेगी हलचल

SME सेगमेंट में भी इस हफ्ते गतिविधियां बढ़ेंगी। Sham Foam और Fascinate Textiles के IPO 13 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। वहीं Q&T Foods और Pramodini Medicare के IPO 14 अगस्त को बाजार में आएंगे।

इस हफ्ते कई IPO की लिस्टिंग भी

पिछले हफ्ते खुले IPO में से कुछ कंपनियों के शेयर इस हफ्ते बाजार में लिस्ट होंगे। Ardee Industries के 425.87 करोड़ रुपये के IPO का अलॉटमेंट 10 अगस्त को होने की उम्मीद है और इसकी लिस्टिंग 12 अगस्त को NSE और BSE पर हो सकती है।

Technocraft Ventures का 251.88 करोड़ रुपये का IPO 11 अगस्त को बंद होगा। इसका अलॉटमेंट 12 अगस्त और लिस्टिंग 14 अगस्त को होने की उम्मीद है।

इसके अलावा 2,480 करोड़ रुपये का LEAP India IPO भी 11 अगस्त को बंद होगा। इसका अलॉटमेंट 12 अगस्त और NSE व BSE पर लिस्टिंग 14 अगस्त को होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 9, 2026 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement