facebookmetapixel
Advertisement
शॉर्ट टर्म कमाई पर दबाव संभव पर लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत: चिराग सीतलवाडSUV मांग से चमका Mahindra & Mahindra, ट्रैक्टर सेगमेंट में जोखिम के बावजूद ब्रोकरेज बुलिशDMart का तिमाही नतीजा रहा है बेहतर, फिर भी ब्रोकरेज बंटे; शेयर में उतार-चढ़ावMSCI EM इंडेक्स में पैसिव निवेश खींचने में भारत पर भारी पड़ी अकेली ताइवानी कंपनीअमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से रुपये की 5 दिन की गिरावट थमी, बॉन्ड में भी आई तेजीECLGS 5.0 से MSME लोन में तेजी की उम्मीद, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहाराअमेरिका-ईरान में शांति के आसार से चढ़े बाजार, सेंसेक्स 941 अंक उछला, तेल में गिरावटविदेशी विश्वविद्यालयों के भारत आने से बढ़ेगी फैकल्टी डिमांड, वेतन और प्रतिस्पर्धा में आएगा उछालभारत-वियतनाम संबंधों में नया अध्याय: 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, रक्षा और डिजिटल सहयोग को मिली रफ्तारगारंटी मिले तभी देंगे Vodafone Idea को कर्ज, बैंक मांग रहे प्रमोटर सपोर्ट

सुस्त शुरुआत के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, घरेलू बाजार में जानें आज के भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,20,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- November 06, 2025 | 10:00 AM IST
Gold investment
Comex पर सोना 3,992.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि बाद में दोनों के भाव तेजी के साथ कारोबार करने लगे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,20,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 22 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,500 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,20,522 रुपये था।

हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये की तेजी के साथ 1,20,687 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,20,714 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,20,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी सुधरी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 361 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,960 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,321 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 277 रुपये की तेजी के साथ 1,47,598 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,640 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,658 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव उछले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 3,992.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,992.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,998.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 48.06 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,20,500 1,20,522 1,20,687
चांदी 1,46,960 1,47,321 1,47,598
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,992.40 3,992.90 3,998.30
चांदी 47.85 48.02 48.06

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 6, 2025 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement