facebookmetapixel
Top Conviction Ideas: Hindalco, APL Apollo Tubes को खरीदने की सलाह, 19% तक रिटर्न की संभावनाDigital Life Certificate: सिर्फ एक सेल्फी में पूरा होगा काम, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अब मिनटों में; जानें कैसेदिसंबर 2026 तक 1,07,000 पहुंच सकता है सेंसेक्स, मॉर्गन स्टेनली का बुल-केस अनुमान; लेकिन ये हैं बड़े खतरे₹2 लाख करोड़ आ सकते हैं भारत में! ब्लूमबर्ग जल्द कर सकता है बड़ा ऐलानDelhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण आपातकाल, AQI 600 पार; GRAP स्टेज 4 से कड़े नियम लागूअगर आपने SBI YONO ऐप में आधार अपडेट नहीं किया तो क्या होगा? जानें पूरी सच्चाईEmmvee Photovoltaic IPO की फ्लैट लिस्टिंग, निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन; शेयर ₹217 पर लिस्ट₹20 लाख की कारें धड़ाधड़ बिक रही हैं… भारतीय कर रहे धुआंधार खरीदारी, क्या है वजह?PhysicsWallah Share: ₹145 पर लिस्टिंग के बाद 12% उछला, प्रॉफिट बुक करना सही रहेगा या लॉन्ग टर्म के लिए करें होल्ड?JioFinance ऐप लाया नया फीचर, अब एक जगह ट्रैक कर सकेंगे अपना पूरा फाइनैंस

आरे मेट्रो शेड परियोजना रद्द कांजूरमार्ग में बनेगा नया शेड

Last Updated- December 14, 2022 | 10:52 PM IST

महाराष्ट्र सरकार ने पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील आरे में मेट्रो कार शेड बनाने के फैसले को रद्द कर दिया है। राज्य सरकार अब कांजूर मार्ग पर नया शेड बनाएगी। राज्य सरकार मुंबई मेट्रो को मुफ्त में जमीन देगी और आरे में बनी इमारत को दूसरे सरकारी काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज डिजिटल कॉन्फ्रेंस में कहा कि परियोजना को कांजूरमार्ग में सरकारी भूमि पर स्थानांतरित किया जाएगा और इस काम में कोई खर्च नहीं आएगा। भूमि शून्य दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। ठाकरे ने कहा कि आरे जंगल के तहत आने वाली भूमि का इस्तेमाल दूसरे जन कार्यों के लिए किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जो बरबाद नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले 600 एकड़ की जमीन को जंगल घोषित किया था, लेकिन अब इसे संशोधित कर 800 एकड़ कर दिया गया है। आरे जंगल में आदिवासियों के अधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरे में भवन बनाने में जो सरकारी खर्च किया गया है, उसका इस्तेमाल दूसरे अच्छे उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस ले रहे हैं, जो आरे में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पिछले साल अक्टूबर में आरे कॉलोनी में मेट्रो कार की शेड बनाने के लिए यहां पर पेड़ों को काटना शुरू कर दिया था। तब पिछले साल आम लोगों और पर्यावरणविदों ने आरे परियोजना और इस इलाके में पेड़ों की कटाई का विरोध किया था। जब इस परियोजना का काम यहां शुरु हुआ था उस समय देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री थे, लेकिन राज्य में सत्ता बदलाव होते ही उद्धव ठाकरे ने इस परियोजना पर रोक लगा दी थी।

First Published - October 11, 2020 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट