facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

अगर आपने SBI YONO ऐप में आधार अपडेट नहीं किया तो क्या होगा? जानें पूरी सच्चाई

Advertisement

सोशल मीडिया पर फैल रही SBI YONO ऐप में आधार अपडेट करने वाली फेक APK फाइल की खबर PIB फैक्ट चेक में फर्जी पाई गई।

Last Updated- November 18, 2025 | 10:44 AM IST
SBI YONO Aadhar update
Representative Image

SBI YONO Aadhar update: सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगर आप अपना आधार SBI YONO ऐप में अपडेट नहीं करेंगे और इसके लिए एक APK फाइल डाउनलोड नहीं करेंगे, तो आपका ऐप ब्लॉक हो जाएगा। हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस संदेश को सच नहीं पाया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

APK फाइल क्या है और क्यों हो सकती है खतरे की वजह

APK यानी एंड्रॉइड पैकेज किट, एंड्रॉइड मोबाइल पर ऐप इंस्टॉल करने का फॉर्मेट है। यह तकनीकी रूप से विंडोज़ के .exe फाइल की तरह होता है। आधिकारिक ऐप्स आमतौर पर Google Play Store से ही डाउनलोड किए जाते हैं। लेकिन अगर कोई APK किसी वेबसाइट, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया लिंक से डाउनलोड करने को कहे, तो वह अक्सर धोखाधड़ी वाला हो सकता है।

कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से

  • किसी भी फाइल को बिना भरोसेमंद स्रोत के डाउनलोड न करें।

  • हमेशा ऐप केवल Google Play Store या आधिकारिक वेबसाइट से ही इंस्टॉल करें।

  • अगर फाइल का नाम .APK पर खत्म होता है और स्रोत संदिग्ध हो, तो उसे बिलकुल न खोलें।

फर्जी खबरों की जानकारी PIB को भेजें

अगर आपको भी ऐसी फर्जी खबरें मिलती हैं, तो आप उन्हें PIB फैक्ट चेक टीम को भेज सकते हैं। इसके लिए तीन तरीके हैं:

  • व्हाट्सएप हॉटलाइन: +91 8799711259
  • ईमेल: socialmedia@pib.gov.in
  • वेबसाइट पोर्टल: https://factcheck.pib.gov.in/
  • PIB ने बार-बार कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली

ऐसी खबरों पर भरोसा न करें। हमेशा आधिकारिक स्रोत से ही जानकारी हासिल करें।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement