Skip to content
  शुक्रवार 9 जून 2023
Trending
June 8, 2023निर्यात लक्ष्य पाने में आसान वित्त अहम: DGFTJune 8, 2023पांच राज्यों का राष्ट्रीय जीडीपी से सुस्त वृद्धि का अनुमानJune 8, 2023समितियां करेंगी ड्रोन से खाद का छिड़कावJune 8, 2023मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 200 लाख टन पहुंची ईंधन की खपतJune 8, 2023स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारीJune 8, 2023WTC Final Day 2: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे रोहित, विराट, पुजारा चित…..मंडरा रहा फॉलोआन का खतराJune 8, 2023शेयर बाजार में उत्तर प्रदेश के ज्यादा खिलाड़ी, सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य को छोड़ा पीछेJune 8, 2023सीमित हो सब्सिडी वाली खाद की बोरी: CACPJune 8, 2023MSP वृद्धि से खुदरा मुद्रास्फीति पर होगा असरJune 8, 2023Repo Rate: नीतिगत दरों में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  दरों पर यथास्थिति रहेगी बरकरार, घट सकता है नकदी समर्थन!
लेख

दरों पर यथास्थिति रहेगी बरकरार, घट सकता है नकदी समर्थन!

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—October 7, 2021 11:26 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें तय करने वाली इकाई फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (एफओएमसी) ने यथास्थिति बरकरार रखी है मगर यह साफ कर दिया कि नवंबर से आर्थिक प्रोत्साहन वापस लेने की शुरुआत हो सकती है और 2022 के मध्य तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगले दो वर्षों के दौरान नीतिगत दरें बढ़ सकती हैं। बैंक ऑफ इंगलैंड (बीओई) ने भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया और बॉन्ड खरीदारी कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया। मगर बीओई की मौद्रिक नीति समिति के दो सदस्यों ने सरकारी बॉन्ड खरीदारी कार्यक्रम समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया। ब्याज दर निर्धारण करने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगस्त में हुई बैठक  के बाद कम से कम सात केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

एमपीसी की अगस्त बैठक के बाद इसके एक सदस्य जयंत वर्मा ने कुछ उदार उपाय वापस लिए जाने पर जोर दिया था। वर्मा का तर्क था कि एमपीसी की विश्वसनीयता बनाए रखने और बढ़ती महंगाई के बीच ऐसा करना जरूरी हो गया है। हालांकि वर्मा की टिप्पणी के तुरंत बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केंद्रीय बैंक जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम नहीं उठाएगा जिससे मध्यम अवधि में वित्तीय स्थायित्व पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक हालात सुधरने के स्पष्ट संकेत मिलतने तक हमें जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए।

हाल में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एवं एमपीसी के सदस्य माइकल पात्र ने दास के तर्क का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक जल्दबाजी में उदार उपाय वापस लेकर बाजार में घबराहट की स्थिति पैदा नहीं करना चाहता है। पात्र ने कहा कि केंद्रीय बैंक धीरे-धीरे और पारदर्शी तरीके से प्रोत्साहन के कदम रोकेगा। उन्होंने कहा कि 2023-24 तक महंगाई 4 प्रतिशत के स्तर तक आने के बाद उदारवादी रुख बदलेगा। पात्र का मानना है कि वित्त वर्ष 2022 में महंगाई दर कम होकर 5.7 प्रतिशत रह जाएगी और 2023 में यह 5 प्रतिशत से भी नीचे सरक जाएगा।

अगस्त में एमपीसी की बैठक के बाद परिस्थितियां कितनी बदली हैं? जुलाई में 5.59 प्रतिशत स्तर पर पहुंचने के बाद अगस्त में खुदरा महंगाई कम होकर चार महीनों के निचले स्तर 5.3 प्रतिशत पर आ गई। इसी तरह, प्रमुख महंगाई दर (गैर- खाद्य, गैर-तेल, गैर-विनिर्माण महंगाई) अगस्त में कम होकर 5.5 प्रतिशत रह गई जो पिछले महीने 5.7 प्रतिशत थी। पिछले लगातार दो महीनों से खुदरा महंगाई 6 प्रतिशत से कम रही है। ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि यह और कम होगी और जनवरी में एक बार फिर बढऩे से पहले दिसंबर में 5 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी। दूसरी तरफ आर्थिक वृद्धि से जुड़ी संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। नियमित अंतराल पर आने वाले आंकड़े सुधार में तेजी और उपभोक्ता मांग मजबूत होने का संकेत दे रहे हैं। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। संतुलित जोखिम के साथ इस वर्ष महंगाई 5.7 प्रतिशत रहने की बात कही गई है। फिलहाल तो ये दोनों ही अनुमान वास्तविक एवं तर्कसंगत लग रहे हैं और आरबीआई इसमें किसी तरह का बदलाव करना नहीं चाहता है।

इन बातों को देखते यह साफ है कि फिलहाल उदारवादी रवैया जारी रहेगा। आरबीआई आर्थिक वृद्धि दर एक निश्चित स्तर तक पहुंचने तक अपने रुख में बदलाव नहीं करेगा मगर एमपीसी की बैठक में विरोध के स्वर उभर सकते हैं। खुले तौर पर न सही मगर आरबीआई सामान्य दर व्यवस्था बहाल करने की दिशा में पहल शुरू कर सकता है।

वित्तीय प्रणाली में इस समय नकदी करीब 12 लाख करोड़ रुपये के सर्वोच्च स्तर पर है जिनमें सरकार के पास उपलब्ध अधिशेष रकम भी शामिल है। अगस्त बैठक में आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 14 दिनों की वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की थी। दास ने जोर देकर कहा कि नीलामी का आकार बढ़ाने का उद्देश्य केवल नकदी प्रबंधन है न कि कुछ और। इसके साथ आरबीआई सात दिन, चार दिन और तीन दिन के लिए अल्प परिपक्वता वाली वीआरआरआर नीलामी का संचालन कर रहा है।

क्या आरबीआई सरकारी प्रतिभूति खरीदारी कार्यक्रम (जी-सैप) बंद कर देगा? 2021 की पहली तिमाही की शुरुआत में जी-सैप का आकार 1 लाख करोड़ रुपये था और दूसरी तिमाही में इसे बढ़ाकर 1.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। मगर पिछले दो जी-सैप ट्वीस्ट (बॉन्ड खरीदारी के साथ इनकी साथ-साथ बिकवाली) में तब्दील हो गए हैं। आरबीआई एक और जी-सैप की घोषणा नहीं कर सकता है या इसे ट्वीस्ट में बदल सकता है। कुल मिलाकर बॉन्ड की साथ-साथ खरीदारी और बिक्री के माध्यम से आरबीआई अपना रुख तटस्थ कर लेगा जिससे वित्तीय प्रणाली में नकदी की उपलब्धता कम होती जाएगी। नकदी बहाली में कमी हालात सामान्य बनाने की दिशा में पहला कदम हो सकता है। इसकी शुरुआत अगस्त में हो चुकी है मगर इसमें तेजी लाई जानी चाहिए। 28 सितंबर को सात दिन की वैरिएबल रिवर्स रीपो नीलामी के लिए बोलियां स्वीकार होने की बॉन्ड प्रतिफल दर (कट-ऑफ) 3.99 प्रतिशत थी। कई लोगों को लगता है कि यह रिवर्स रीपो रेट बढऩे का संकेत हो सकता है जिससे रीपो और रिवर्स रीपो रेट के बीच अंतर कम हो जाएगा। मगर मुझे लगता है कि ऊंची कट-ऑफ  दर ब्याज दरें बढ़ाने के बजाय नकदी खींचने का अधिक संकेत है। आरबीआई बाजार को तैयार किए बिना शायद ही दरें बढ़ाएगा। क्या दिसंबर में आरबीआई यह कदम उठा सकता है? सरकार की वित्तीय सेहत अब सुधर रही है और कर संग्रह बढऩे के साथ ही उपभोक्ताओं की मांग में भी इजाफा हो रहा है। आर्थिक हालात पहले से बेहतर होने के बाद अब आर्थिक प्रोत्साहन वापस लेने का समय आ गया है।

आरबीआईएफओएमसीएमपीसीफेडरल रिजर्वबैंकिंगब्याज दरमौद्रिक नीति
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Repo Rate: नीतिगत दरों में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं

June 8, 2023 11:05 PM IST
आज का अखबार

फंसे कर्ज को छुपाने के लिए बैंक अपना रहे नए हथकंडे

June 8, 2023 10:59 PM IST
आज का अखबार

सही दृष्टिकोण: नीतिगत रीपो दर 6.5 फीसदी पर स्थिर

June 8, 2023 10:59 PM IST
आज का अखबार

Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजार

June 7, 2023 11:20 PM IST
आपका पैसा

ITR filing 2023: टर्म डिपॉजिट पर टैक्स नियमों को लेकर दूर करें गलतफहमी

June 8, 2023 12:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी ने सिख समुदाय की मांगों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई: अमेरिकी सिख नेता

June 8, 2023 12:02 PM IST
अन्य

48 घंटे में केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने कहा- बिपोरजॉय चक्रवात के कारण दिख सकती है सुस्ती

June 7, 2023 10:54 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए विमान भेजेगी Air India

June 7, 2023 1:01 PM IST
आपका पैसा

Arbitrage Fund: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का उठाएं फायदा

June 7, 2023 11:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं : अमेरिकी सांसद

June 7, 2023 11:52 AM IST

Trending Topics


  • RBI MPC Meet Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • GDP Growth Forecast
  • Gold-Silver Price
  • RBI Repo Rate
  • ITR filing 2023
  • Rupay Prepaid Forex Cards

सबकी नजर


निर्यात लक्ष्य पाने में आसान वित्त अहम: DGFT

June 8, 2023 11:50 PM IST

पांच राज्यों का राष्ट्रीय जीडीपी से सुस्त वृद्धि का अनुमान

June 8, 2023 11:34 PM IST

समितियां करेंगी ड्रोन से खाद का छिड़काव

June 8, 2023 11:33 PM IST

मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 200 लाख टन पहुंची ईंधन की खपत

June 8, 2023 11:26 PM IST

स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारी

June 8, 2023 11:22 PM IST

Latest News


  • निर्यात लक्ष्य पाने में आसान वित्त अहम: DGFTJune 8, 2023
  • पांच राज्यों का राष्ट्रीय जीडीपी से सुस्त वृद्धि का अनुमानJune 8, 2023
  • समितियां करेंगी ड्रोन से खाद का छिड़कावJune 8, 2023
  • मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 200 लाख टन पहुंची ईंधन की खपतJune 8, 2023
  • स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारीJune 8, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

RBI MPC Meet Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023GDP Growth ForecastGold-Silver PriceRBI Repo RateITR filing 2023Rupay Prepaid Forex Cards
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us