Skip to content
  शनिवार 10 जून 2023
Trending
June 10, 2023बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया, जानें क्या है वजह?June 10, 2023Pakistan Budget: कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान ने रक्षा बजट 15.5 फीसदी बढ़ायाJune 10, 2023AI पर नियम लगाने को लेकर IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही ये बातJune 9, 2023ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त की ओर, भारत को जीत के लिए करिश्मे की उम्मीदJune 9, 2023बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरूJune 9, 2023Maruti Jimny: बेहतर सड़क और यात्रा में दिलचस्पी से लाइफस्टाइल SUV की बढ़ी मांग June 9, 2023गो फर्स्ट मामले में ऋणदाताओं की समिति गठितJune 9, 2023Rajasthan Elections: बागी तेवर से कांग्रेस की चुनौतियां बरकरारJune 9, 2023केंद्र ने शुरू की ड्रेजिंग की सख्त निगरानीJune 9, 2023AI से अभी नौकरी को नहीं खतरा: चंद्रशेखर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  आंकड़ों की कमी
लेख

आंकड़ों की कमी

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—June 29, 2021 8:37 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

देश के नागरिकों और कारोबारियों को महामारी की दिक्कत से संरक्षित करने के लिए नीतियां बनाने वाले नीति निर्माताओं के समक्ष एक बड़ी बाधा यह है कि उनके पास उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़ों का अभाव है। जब यही पता नहीं होगा कि इस असाधारण संकट ने आम परिवारों और कारोबारी गतिविधियों को किस तरह प्रभावित किया है तो इस संबंध में नीतियां बनाना भी निश्चित रूप से कठिन है। रोजगार की उपलब्धता से लेकर प्रवासन और खपत के चयन तक सभी क्षेत्रों पर महामारी के प्रभाव का आकलन करने के लिए आंकड़े जरूरी हैं। निजी क्षेत्र के कुछ आंकड़ों का इस्तेमाल करके समृद्धि या आर्थिक सुधार को लेकर व्यापक संकेत निकालने का प्रयास किया गया है। अर्थशास्त्रियों और निवेशकों ने भी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग द इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) कंज्यूमर पिरामिड्स हाउसहोल्ड सर्वे या सीपीएचएस का रुख किया। सीपीएचएस ने महामारी के असर के बारे में कठोर निष्कर्ष दिए हैं। इनके मुताबिक महामारी के कारण 97 फीसदी परिवारों की आय प्रभावित हुई जबकि दूसरी लहर के दौरान एक करोड़ लोग बेरोजगार हुए। ये आंकड़े महामारी की गंभीरता बताते हुए राहत और बचाव के प्रयासों की जरूरत पर बल देते हैं।
यद्यपि सीपीएचएस को लेकर स्वयं सरकार और वाम रुझान वाले अकादमिक विद्वानों के बीच विवाद रहा है। ज्यां द्रेज और अन्य विद्वानों ने सीपीएचएस द्वारा अपनाई गई प्रविधि की आलोचना करते हुए कहा कि उसके नमूने अधिक संपन्न वर्ग की ओर झुकाव रखने वाले थे। कहने का तात्पर्य यह है कि जिन परिवारों का सर्वेक्षण किया गया वे शहरी इलाकों की मुख्य सड़कों पर रहने वाले थे, ऐसे में शायद पीछे की गलियों में और अंदरूनी इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों का सर्वे में व्यवस्थित प्रतिनिधित्व नहीं हो सका। सीएमआईई ने इन चिंताओं पर प्रतिक्रिया में कहा है कि सर्वे इतने बड़े पैमाने पर किया गया कि उसमें अंदरूनी गलियों में रहने वाले परिवारों का प्रतिनिधित्व निश्चित तौर पर हुआ है। चाहे जो भी हो स्वतंत्र अर्थशास्त्रियों की आलोचना सही है और उसका इस्तेमाल सीपीएचएस में सुधार के लिए किया जाना चाहिए। सरकार के अर्थशास्त्रियों ने सीपीएचएस के आधार पर ही हमला बोला है। इससे संकेत निकलता है कि उन्हें नहीं लगता कि यह अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर पेश करता है। उनका कहना है कि सीपीएचएस के आंकड़ों में एक पहेलीनुमा बात यह है कि हाल के दिनों में सीपीएचएस उत्पादन वृद्धि से नकारात्मक रूप से संबद्ध दिखता है। परंतु जैसा कि सीएमआईई का संकेत है उन्होंने वास्तविक नहीं सांकेतिक उत्पादन का प्रयोग किया है। उनकी यह दलील भी है कि सरकार द्वारा संचालित पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे अथवा पीएलएफएस के उलट सीपीएचएस रोजगार की अधिक सामान्यीकृत तथा कड़ी परिभाषा इस्तेमाल करता है: क्या प्रतिभागी उस दिन या एक दिन पहले रोजगारशुदा था? जबकि पीएलएफएस यह सवाल पूछता है कि क्या प्रतिभागी पिछले सात दिनों में एक घंटे के लिए भी रोजगारशुदा था। इन सवालों को लेकर अर्थशास्त्रियों में असहमति हो सकती है लेकिन यह अंतर सीपीएचएस द्वारा चिह्नित व्यापक रुझानों को नहीं नकार सकता। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था के पर्यवेक्षकों द्वारा इसकी अनदेखी करने की कोई वजह नहीं।
यदि सरकार सीपीएचएस के आंकड़ों के प्रयोग को लेकर चिंतित है तो उसे आंकड़ों की आलोचना में कम समय लगाना चाहिए और आर्थिक आंकड़ों के संग्रह और उन्हें जारी करने में सुधार पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर उच्च तीव्रता वाले आंकड़े। उदाहरण के लिए पीएलएफएस के आंकड़े काफी अंतराल के बाद जारी होते हैं और ये इतने अनियमित हैं कि इन्हें किसी सार्थक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। भारत को सांख्यिकी के क्षेत्र में 21वीं सदी के उपयुक्त उपाय अपनाने होंगे। अमेरिका का ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिसटिक्स बेरोजगारी का अनुमान चालू जनसंख्या सर्वेक्षण के आधार पर करता है जो स्थायी जनगणना कर्मचारियों की सहायता से देश के 60,000 परिवारों से संपर्क करता है। भारत में भी ऐसी प्रणाली अपनाने की आवश्यकता है।

आंकड़ों का अभावनागरिकनीति निर्मातानीतियांसीएमआईईसीपीएचएस
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Rajasthan Elections: बागी तेवर से कांग्रेस की चुनौतियां बरकरार

June 9, 2023 10:58 PM IST
आज का अखबार

भारत में टैक्स कम रखना आवश्यक

June 9, 2023 10:53 PM IST
आज का अखबार

Editorial: उपभोक्ता और राजनीतिक संकेत

June 9, 2023 10:40 PM IST
आज का अखबार

Repo Rate: नीतिगत दरों में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं

June 8, 2023 11:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

मेरे ‘कोर्ट मार्शल’ के लिए तैयारी पूरी: इमरान खान

June 9, 2023 4:23 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कारोबारी समूह भारत को न्यू सप्लाई चेन, इन्वेस्टमेंट के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं: White House Official

June 9, 2023 12:57 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बाइडन और सुनक ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

June 9, 2023 11:13 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, गोपनीय दस्तावेजों को रखने के मामले में बने आरोपी!

June 9, 2023 9:15 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारी

June 8, 2023 11:22 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

France Knife Attack: फ्रांस में बच्चों पर चाकू से हमला, सीरिया का अवैध शरणार्थी था हमलावर

June 8, 2023 7:36 PM IST

Trending Topics


  • RBI MPC Meet Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • GDP Growth Forecast
  • Gold-Silver Price
  • RBI Repo Rate
  • ITR filing 2023
  • Rupay Prepaid Forex Cards

सबकी नजर


बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया, जानें क्या है वजह?

June 10, 2023 8:55 AM IST

Pakistan Budget: कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान ने रक्षा बजट 15.5 फीसदी बढ़ाया

June 10, 2023 8:42 AM IST

AI पर नियम लगाने को लेकर IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही ये बात

June 10, 2023 8:27 AM IST

ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त की ओर, भारत को जीत के लिए करिश्मे की उम्मीद

June 9, 2023 11:51 PM IST

बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरू

June 9, 2023 11:23 PM IST

Latest News


  • बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया, जानें क्या है वजह?June 10, 2023
  • Pakistan Budget: कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान ने रक्षा बजट 15.5 फीसदी बढ़ायाJune 10, 2023
  • AI पर नियम लगाने को लेकर IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही ये बातJune 10, 2023
  • ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त की ओर, भारत को जीत के लिए करिश्मे की उम्मीदJune 9, 2023
  • बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरूJune 9, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

RBI MPC Meet Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023GDP Growth ForecastGold-Silver PriceRBI Repo RateITR filing 2023Rupay Prepaid Forex Cards
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
  • Sitemap