Skip to content
  शनिवार 25 मार्च 2023
Trending
March 24, 2023ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूमMarch 24, 2023RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा कीMarch 24, 2023लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतेंMarch 24, 2023भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यानMarch 24, 2023भारत में वित्त वर्ष-24 में 33 फीसदी गिर सकता है यूरिया का आयातMarch 24, 2023CPSE ने पूंजीगत व्यय का 85 फीसदी खर्च कियाMarch 24, 2023पैसे वाले खेल मोबाइल गेम से 6 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ रहेMarch 24, 2023विदेश यात्राओं पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लग सकता है टैक्सMarch 24, 2023दो साल में खत्म हो जाएगी भारत से टीबीMarch 24, 2023Maharashtra: बाजार में आमों की रिकॉर्ड आवक, गुणवत्ता पर खास नजर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  समुद्री क्षेत्र में मिले संदेश को समझना आवश्यक
लेख

समुद्री क्षेत्र में मिले संदेश को समझना आवश्यक

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —April 27, 2021 11:24 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

हाल ही में अमेरिका का गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, यूएसएस जॉन पॉल जोंस, लक्षद्वीप क्षेत्र में भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) से होकर गुजरा। यह पोत फारस की खाड़ी से मलक्का जलडमरुमध्य की ओर जा रहा था लेकिन इस जिस सातवें बेड़े का यह हिस्सा था उसने इसे फ्रीडम ऑफ नेविगेशन ऑपरेशन (एफओएओपीएस) का नाम दिया। ऐसा लगता नहीं कि बेड़े का मुख्यालय बिना उच्चाधिकारियों की इजाजत के ऐसी घोषणा करेगा।
भारत सरकार ने औपचारिक आपत्ति जताते हुए कहा कि इसकी पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। अमेरिकी सरकार की ओर से इस पर बड़ी संक्षिप्त और रूखी प्रतिक्रिया आई। कहा गया कि उसका जहाज ‘अंतरराष्ट्रीय जल सीमा’ से गुजर रहा था जहां उसे आवागमन का पूरा अधिकार है। यह देखना दिलचस्प है कि आखिर अमेरिका ने ऐसा व्यवहार क्यों किया और हमारी प्रतिक्रिया ऐसी क्यों रही?
अधिकारों की बात करें तो समुद्री तटवाले हर देश को समुद्र में एक निश्चित सीमा तक अधिकार होता है। यह सीमा तट से 12 मील तक होती है। इसके बाद ईईजेड का क्षेत्र शुरू होता है जो तटीय इलाके से 200 मील तक होता है। यह वह इलाका है जहां समुद्र के नीचे आर्थिक खनन के तमाम अधिकार उस देश को हासिल होते हैं। परंतु आवागमन के मामले में यह क्षेत्र ईईजेड का हिस्सा होता है जो अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र होता है और जहां सभी देशों के पोत अबाध भ्रमण कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए तटीय इलाके की इजाजत की आवश्यकता नहीं होती। इस मामले में पूर्व सूचना देना भी बस शिष्टाचार का हिस्सा है। इस बात का संयुक्त राष्ट्र के समुद्री कानूनों (यूएनसीएलओएस) 1982 में समुचित उल्लेख है। हमने इस पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन अमेरिका ने नहीं। हालांकि यह व्यवस्था जरूर है कि ईईजेड से पोत के गुजरते समय समुचित सूचना दी जाएगी। अन्य देशों ने अपने स्तर पर संशोधन किए हैं लेकिन उनकी प्रासंगिकता इस बात पर निर्भर है कि उनका कितना पालन होता है।
यह पहला मौका नहीं है जब कोई विदेशी युद्घपोत बिना हमें सूचना दिए या मंजूरी लिए ईईजेड से गुजरा है। यहां मसला यह नहीं है कि अमेरिकी विध्वंसक ने यह रास्ता चुना, बल्कि मुद्दा है अमेरिकी उच्चाधिकारियों का इस पर प्रतिक्रिया देने का रुखा अंदाज।
ऐसी भी घटनाएं घटी हैं जब अमेरिकी विमानवाहक पोतों और परमाणु क्षमता संपन्न पनडुब्बियों वाले कार्य बल ने हमारे ईईजेड में अभ्यास किया है। लेकिन वह शीतयुद्घ का दौर था जब दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण थे। उदाहरण के लिए सन 1982 में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जॉन एफ केनेडी के नेतृत्व में एक कार्यबल ने दीव से 100 मील दूर अभ्यास किया था और भारतीय नौसैनिक विमानों ने उसकी निगरानी की थी। परंतु इस तथाकथित एफओएनओपीएस का मामला तब हुआ है जब दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में करीबी सामरिक साझेदार हैं। ऐसे में चर्चा करना उचित है।
पहली बात, हमारी समुद्री सैन्य शक्ति की सराहना करनी होगी कि उसने ईईजेड की समुचित निगरानी बरकरार रखी। यही वजह थी कि अमेरिकी युद्घपोत का पता लगाया जा सका। कुछ समय पहले नौसेना प्रमुख ने कहा था कि मलक्का जलडमरूमध्य के जरिये हिंद महासागर क्षेत्र में आने और जाने वाले हर चीनी युद्घपोत पर नजर रखी जा रही थी। इस हालिया घटना से उनके दावे की पुष्टि होती है।
उपग्रह के जरिये टोह लेकर या विमानों की मदद से हम अपने क्षेत्र में पोतों के आवागमन की निगरानी कर पा रहे हैं। इस क्षमता में वृद्घि करना एकदम आवश्यक है। इसके साथ ही हमें यह क्षमता भी विकसित करनी होगी कि ऐसी घुसपैठ का पता लगने पर कूटनीतिक कदम उठाने के अलावा अन्य तरह से भी प्रतिक्रिया दी जा सके। अतीत में हमारे पोतों ने घुसपैठ करने वाले जहाजों को न केवल रोका बल्कि हमारे ईईजेड से बाहर भी निकाला। इस समुद्रीय शक्ति को हासिल करना हमारे सैन्य शक्ति बनने की अनिवार्य शर्त है। इसमें विमानवाहक पोतों की अहम भूमिका है। फिलहाल ऐसे कम से कम तीन पोतों की आवश्यकता है। आशा करनी चाहिए कि भारतीय नौसेना और सरकार इससे अवगत होंगे।
इस घटना का दूसरा पहलू एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हो सकती है। भारत को शायद एकदम निचले स्तर से संदेश देने की कोशिश की गई ताकि किसी देश को नुकसान भी न पहुंचे। इसके बावजूद अमेरिका ने सुर्खी बना दिया और भारत में इसे लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। यह अनुमान से परे नहीं रहा होगा। भारतीय प्रतिक्रिया का अनुमान तो था लेकिन संभावित लाभ कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण थे।
यह सवाल पूछा जा सकता है कि इसकी वजह क्या हो सकती है? एक, शायद चीन को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अमेरिका केवल उसके इलाके में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी एफओएनओपीएस के जरिये ऐसा कर सकता है। उसने जताया कि वह भारत जैसे देश के साथ भी ऐसा कर सकता है जो मित्र राष्ट्र हैं। ऐसे में चीन की खुशी बिना वजह नहीं है। रूसी विदेश मंत्री की हालिया भारत यात्रा और एस 400 एएमडी सिस्टम को लेकर दिया गया संकेत भी वजह हो सकता है।
अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि उक्त सिस्टम की आपूर्ति शुरू होने पर कहीं अमेरिका भारत पर किसी तरह के प्रतिबंध न लगा दे। एक और वजह यह जताना हो सकती है कि क्वाड जैसे समूह अपनी जगह हैं लेकिन ऐसे किसी गठजोड़ में अमेरिका की शीर्ष भूमिका को भूलना नहीं चाहिए। इन सवालों के जवाब सामने आने में अभी कुछ वक्त लगेगा।
लब्बोलुआब यह है कि अपने युद्घपोत को भारतीय ईईजेड से गुजारना अमेरिका का एक सुविचारित कदम था और उसने ऐसा करने के पहले तमाम पहलुओं पर विचार किया होगा। यह कोई अचानक घटी हुई घटना नहीं है। हमें इसका सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना होगा। समुद्र में नौसैनिक बलों की गतिविधियां केवल असावधानी नहीं होतीं। उनके द्वारा दिए गए संदेश को समझना महत्त्वपूर्ण है।
(लेखक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं।)

अमेरिकी जंगी जहाजईईजेडएफओएओपीएसपोतविमानसमुद्री क्षेत्र
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

साप्ताहिक मंथन : पूंजी पर कर

March 24, 2023 9:53 PM IST
आज का अखबार

गति श​क्ति को असरदार बनाने में निजी क्षेत्र हो सकता है मददगार

March 24, 2023 9:30 PM IST
आज का अखबार

वैश्विक उठापटक के बीच भारत सुरक्षित स्थिति में

March 24, 2023 9:22 PM IST
आज का अखबार

संतुलन बनाने का प्रयास

March 23, 2023 11:36 PM IST
अन्य समाचार

Kitty O’Neil: 70 के दशक की खतरों से खेलने वाली स्टंट वुमेन को गूगल ने किया याद, बनाया स्पेशल डूडल

March 24, 2023 11:13 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank president नॉमिनी अजय बंगा दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

March 24, 2023 10:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा भारत में, मोदी से मिलेंगे

March 24, 2023 9:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

सीईपीए की समीक्षा करेंगे भारत और यूएई

March 24, 2023 9:28 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी होने पर ही लग सकेंगे चीन के कारखाने

March 23, 2023 9:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

‘हाइब्रिड’ वर्क कल्चर के बावजूद भारतीय प्रोफेशनल्स क्यों जाना चाहते हैं ऑफिस… LinkedIn के सर्वे में सामने आई ये बात

March 23, 2023 5:05 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूम

March 24, 2023 11:32 PM IST

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

March 24, 2023 11:30 PM IST

लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतें

March 24, 2023 11:29 PM IST

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST

भारत में वित्त वर्ष-24 में 33 फीसदी गिर सकता है यूरिया का आयात

March 24, 2023 11:28 PM IST

Latest News


  • ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूम
    by खुशबू तिवारी
    March 24, 2023
  • RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतें
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान
    by शाइन जेकब
    March 24, 2023
  • भारत में वित्त वर्ष-24 में 33 फीसदी गिर सकता है यूरिया का आयात
    by संजीब मुखर्जी
    March 24, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.62
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us