facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

शासन में तकनीक

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:11 PM IST
Artificial Intelligence

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पिछले सप्ताह इस समाचार पत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस बारे में बताया कि कैसे सरकार शासन में तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। तकनीक ने स​ब्सिडी कार्यक्रमों की कमियों को दूर करने में मदद की है और आर्टिफि​शियल इंटेलिजेंस (एआई) यानी कृत्रिम मेधा ई-गवर्नेंस की क्षमताओं में काफी इजाफा कर सकती है।

केंद्रीय बजट में भी एआई के लिए तीन ‘उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इन्हें अकादमिक जगत, उद्योग और स्टार्टअप के साथ जोड़ा जाएगा। भारत के डेटा सेट प्लेटफॉर्म तथा उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए कार्य समूह पहले ही गठित किए जा चुके हैं। सरकार एक ऐसा नेटवर्क मॉडल तैयार करने पर विचार कर रही है जो बिना नवाचार को बा​धित किए समुचित इस्तेमाल के लिए सुर​क्षित व्यवस्था कायम करे।

सरकार ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म को अ​धिक कुशल बनाने के लिए एआई व्यवस्था विकसित करने पर करीब 1,635 करोड़ रुपये की रा​शि व्यय करेगी। इसे लागू करने की प्राथमिकताओं में इंडिया स्टैक की शासन संबंधी ऐप्लीकेशंस, डिजिटल इंडिया भा​षिणी के लिए बड़े भाषाई मॉडल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करना शामिल है। रीलॉन्च किए गए ​स्किल इंडिया कार्यक्रम में भी एआई पर ध्यान दिया जाएगा क्योंकि भ​विष्य की श्रम श​क्ति के लिए यह जरूरी होगा। अमेरिका और चीन में जहां सरकारों और सरकारी एजेंसियों ने एआई को लेकर शुरुआती निवेश किया, वहीं हमारे यहां निजी क्षेत्र एआई से संबं​धित स्टार्टअप को लेकर नए निवेश को गति देने वाला साबित हो सकता है। इसका दूसरा प्रभाव संपूर्ण अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर उत्पादकता बढ़ाना होगा।

इंडिया स्टैक सरकार सम​र्थित ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर ऐप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) मसलन आधार, यूपीआई, ईसाइन और डिजिलॉकर आदि का एक बड़ा बास्केट है। ओपन सोर्स होने के नाते कोई भी इनसे जुड़ सकता है। इस बात ने कई प्रकार की ऐप्लीकेशंस, एपीआई, पुस्तकालयों और यूजर इंटरफेस को प्रेरित किया। स्टैक वि​भिन्न प्रकार के इस्तेमाल के लिए व्यापक स्तर पर आंकड़े एक​त्रित करता है। अगर एआई संचालित अलगोरिद्म को आंकड़ों के अध्ययन के ​लिए लगाया जाता है तो यह उपभोक्ताओं के व्यवहार और खपत के रुझान को लेकर गहन अंत:दृ​ष्टि प्रदान कर सकता है। ऐसे एआई को शामिल करने की जहां सराहना की जानी चाहिए, वहीं निजता बरकरार रखने के लिए सख्त निगरानी की आवश्यकता होगी। डेटा संरक्षण कानून की अनुप​स्थिति में डेटा लीक से बचने के लिए भी ऐसा करना आवश्यक होगा। इस दिशा में सतर्कता बरतते हुए ऐसा किया जा सकता है कि केवल भारतीय स्टार्टअप और शोधकर्ताओं की ही डेटा तक सीधी पहुंच हो। इसके अलावा मजबूत गोपनीयता प्रोटोकॉल की आवश्यकता है क्योंकि स्थानीय संस्थानों द्वारा दुरुपयोग के ​खिलाफ कोई गारंटी नहीं है।

अगर भारत डिजिटल समावेशन और कौशल को गति देने के लिए बड़े पैमाने पर एआई का इस्तेमाल करता है तो उसे मौजूदा अलगोरिद्म के पूर्वग्रहों को दूर करने के लिए कड़े मानक अपनाने होंगे। यह भी सुनि​श्चित करना होगा कि एआई जातियों और समुदायों के प्रति डेटा में मौजूद पूर्वग्रहों को स्मृति में न रखे। इसके लिए अंकेक्षण प्रणाली तैयार करना शामिल है ताकि यह समझा जा सके कि एआई कैसे सोचता है। ऐसा इसलिए कि यह प्रोग्रामिंग करने वालों के लिए एक ब्लैक बॉक्स की तरह हो सकता है। भारत में डेटा सेट में एआई को अपनाने की एक वजह यह हो सकती है कि देश में विविधता बहुत अ​धिक है और इसका आकार बहुत बड़ा है। ऐसे में डेटा सेट का आकार भी विशाल है। जब बात बड़े भाषाई मॉडल की आती है मसलन चैट जीपीटी आदि की तो यहां भी भारत को स्वत: बढ़त हासिल है क्योंकि यहां काम करने के लिए अनेक भाषाओं का ढेर सारा डेटा मौजूद है। अगर भारत इस नीति के साथ आगे बढ़ता है तो वह एआई के क्षेत्र में अग्रणी देश बन सकता है। इसके साथ ही सरकार नागरिकों को संभावित हानि से बचाने और उसे सीमित करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर भी विचार कर सकती है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement