facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

BigBasket ने दीवाली में इलेक्ट्रॉनिक्स और उपहारों की बिक्री में 500% उछाल दर्ज कर बनाया नया रिकॉर्ड

Advertisement

कंपनी के अनुसार सजावटी उत्पाद 40 प्रतिशत, मिठाई और चॉकलेट 50 प्रतिशत अधिक बिके, पिछले साल की तुलना में इस साल क्रॉकरी और बर्तनों में 170 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

Last Updated- October 23, 2025 | 11:18 PM IST
BigBasket
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिगबास्केट ने दीवाली के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दम पर त्योहारी बिक्री में जोरदार उछाल दर्ज की है। इसमें सबसे ज्यादा आईफोन बिके। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर त्योहारी ऑफर से अधिक ग्राहक आकर्षित हुए।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री में 500 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। यह बिगबास्केट और क्रोमा के बीच मजबूत तालमेल के कारण संभव हो सका, जिससे ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स की तत्काल डिलीवरी की सुविधा मिली।’ गैर-इलेक्ट्रॉनिक श्रेणियां जैसे कि पूजा और रसोई की आवश्यक वस्तुएं, मिठाई, चॉकलेट और सजावटी उत्पादों ने भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। धनतेरस के दौरान चांदी और सोने के सिक्कों की मांग में 1,000 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पूजा की आवश्यक वस्तुओं में 35 प्रतिशत की उछाल देखी गई।

कंपनी के अनुसार सजावटी उत्पाद 40 प्रतिशत, मिठाई और चॉकलेट 50 प्रतिशत अधिक बिके। पिछले साल की तुलना में इस साल क्रॉकरी और बर्तनों में 170 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बिगबास्केट ने कहा, ‘दीवाली से एक पखवाड़े पहले त्योहारी खरीदारी में तेजी आनी शुरू हो गई थी।’

कंपनी के मुख्य क्रय और मर्चेंडाइजिंग अधिकारी सेशु कुमार ने कहा, ‘इस दीवाली , बिगबास्केट ने अपनी रणनीति इस प्रकार बनाई थी कि ग्राहकों को सजावट से लेकर पूजा की आवश्यक वस्तुओं और मिठाई तक त्योहार से संबंधित हर चीज बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो। इस साल लोगों ने उपहार के रूप में पारंपरिक हैंपर और चॉकलेट से आगे बढ़कर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खूब दिए हैं। हमारी वृद्धि दर्शाती है कि कैसे टेक्‍नॉलजी और परंपरा एक साथ सहजता से आगे बढ़ रही हैं।’

बिगबास्केट के साथ-साथ इंस्टामार्ट, जेप्टो और फ्लिपकार्ट मिनट्स जैसे अन्य क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने भी पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement