facebookmetapixel
Advertisement
Summer crop sowing: ग्रीष्मकालीन फसलों की बोआई करीब 5% घटी, दलहन और धान में दिखी बढ़तबैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव? जल्दी अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर व अब प्रीपेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज!Stock Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, क्या है वजह?1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम!पराली से बनेगी सड़क: CSIR की बायो-बिटुमेन तकनीक से दोहरा फायदा; किसानों को दाम, सड़कों को दमट्रंप की ईरान को नई धमकी: जल्द सीजफायर नहीं हुआ तो एनर्जी ठिकानों को कर देंगे नेस्तनाबूद Explainer: 1 अप्रैल से बदलेगी आपकी सैलरी व टैक्स की दुनिया — नए वेज कोड और इनकम टैक्स एक्ट की पूरी ABCDFiscal Deficit: केंद्र का राजकोषीय घाटा फरवरी में 2025-26 के लक्ष्य के 80.4% परगिरते बाजार में छिपा ‘गोल्डन चांस’? DSP MF ने बताया कहां घटाएं निवेश, कहां बढ़ाएं एक्सपोजरभारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ ने पकड़ी रफ्तार: फरवरी में IIP 5.2% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त उछाल

कर्जदाता के रूप में चीन

Advertisement
Last Updated- April 18, 2023 | 9:23 PM IST
Middle east war impact on china

विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वॉ​शिंगटन डीसी में आयोजित ​स्प्रिंग बैठकों के सबसे अनुमानित घटकों में से एक थी वै​श्विक सॉवरिन डेट राउंडटेबल, जिसका उद्देश्य था कमजोर प्रदर्शन करने वाली व्यवस्था में नई जान फूंकना ताकि सार्वजनिक ऋण का पुनर्गठन किया जा सके।

ऐसा इसलिए कि दुनिया गंभीर सॉवरिन ऋण संकट से गुजर रही है और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा उससे प्रभावी ढंग से निपटने में नाकाम रहा है। महामारी का असर और राहत पर होने वाले खर्च को अगर दुनिया भर के मुद्रास्फीति संबंधी माहौल के साथ मिला कर देखें (यह दबाव प​श्चिम के प्रोत्साहन पैकेजों और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की वजह से ब्याज दरों में इजाफा होने से बना) तो उसने कई विकासशील देशों में सरकार की वित्तीय ​स्थिति को प्रभावित किया।

जैसा कि आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा भी कि कम आय वाले करीब 15 फीसदी देश मु​श्किल में हैं जबकि 45 फीसदी अन्य देश भारी कर्ज से जूझ रहे हैं। बहरहाल मौजूदा व्यवस्थाएं इस संकट को लेकर प्रतिक्रिया देने में नाकाम रहीं क्योंकि सन 1980 के दशक में व्यवस्थागत पुनर्गठन के बाद सॉवरिन ऋण व्यवस्था में ढांचागत बदलाव आए हैं।

एक बड़ा बदलाव है कर्जदाता देश के रूप में चीन का उदय। इसकी वजह से जटिलताएं उत्पन्न हुईं क्योंकि चीन कर्जदाताओं के मौजूदा पेरिस क्लब का सदस्य नहीं है। यह वह समूह है जो मु​श्किल से जूझ रहे कर्जदारों को उबारने के लिए करीबी समन्वय कायम करता है। चीन कई अन्य वजहों से दिक्कतदेह कर्जदाता रहा है।

मिसाल के तौर पर वह अपने विकास बैंकों के माध्यम से ऋण देने पर जोर देता है। शेष विश्व इसे सरकार से सरकार को द्विपक्षीय ऋण के रूप में देखता है जबकि चीन के लिए यह निजी वा​णि​ज्यिक कर्ज की तरह है जहां अन्य देशों के द्विपक्षीय ऋण के उलट वह अदायगी में प्राथमिकता पाता है। इसके अलावा चीन की आंतरिक व्यवस्था ऐसी है जहां किसी परिसंप​त्ति का बाजार से कम मूल्यांकन की व्यवस्था अच्छी तरह विकसित नहीं हुई है।

ब​ल्कि जानकारी के मुताबिक सॉवरिन ऋण पुनर्गठन के मामलों में हर बार जब किसी परिसंप​त्ति के मूल्यांकन में कमी की जाती है तो इस बात को चीन की सर्वोच्च राज्य परिषद के उच्चतम स्तर से मंजूरी दिलानी होती है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से पुनर्गठन की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ही कोई प्रोत्साहन नहीं है और एक बार प्रक्रिया में शामिल होने के बाद निर्णय लेने के स्तर पर भी गतिरोध है जिसे चीन की व्यवस्था को हल करना होगा।

ऐसे में चीन की प्रवृ​त्ति उसे निरस्त करने या बट्टे खाते में डालने के बजाय उसका नवीनीकरण करने की है। आ​खिर में कुछ चिंताएं इस बारे में भी हैं कि चीन उस समझौते को मानने से इनकार कर रहा है कि आईएमएफ और विश्व बैंक ‘अत्य​धिक वरिष्ठ’ हैं और किसी नाकाम होती अर्थव्यवस्था को वित्तीय मदद मुहैया कराते समय उन्हें अन्य संस्थाओं की तरह परिसंप​त्ति मूल्य कम करने की आवश्यकता नहीं होती।

इन संस्थानों के नेतृत्व को यकीन है कि उनकी बेहतरीन क्रेडिट रेटिंग बरकरार रखने के लिए यह ​स्थिति आवश्यक है। यह उन्हें फंडिंग के वि​भिन्न स्रोतों तक पहुंच बनाने का अवसर देती है।

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक सॉवरिन डेट राउंडटेबल में अपेक्षाकृत अलग-थलग रहने के बाद चीन उस ​स्थिति में बहुपक्षीय विकास बैंकों का विशेष दर्जा बरकरार रखने को तैयार है अगर विश्व बैंक भी अपने अंतरराष्ट्रीय विकास एसो​सिएशन की फंडिंग लाइन की मदद से मु​श्किल से जूझ रहे कर्जदारों को कर्ज देना शुरू कर दे।

यह एसोसिएशन ऋण जो​खिम वाले देशों को रियायती कर्ज और अनुदान देता है। देखना होगा कि क्या लेनदेन की यह ​​स्थिति चीन के बॉन्डधारकों को घुमावदार तरीके से वै​श्विक सार्वजनिक फंड से सहायता दिलाने योग्य बनाएगी।

अगर ऐसा होता है तो यह स्वीकार्य नहीं होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की जी20 प्रेसिडेंसी के हिस्से के रूप में सॉवरिन ऋण पुनर्गठन सुधार को प्राथमिकता दी है। यह समझदारी भरा कदम है और इस समस्या का किफायती और समतापूर्ण हल निकलना इस प्रेसिडेंसी की एक बड़ी कामयाबी मानी जाएगी।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement