facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Personal Loan EMI Calculator: कौन सा सरकारी बैंक देगा सस्ता पर्सनल लोन? देखें ₹5 लाख पर कितनी बनेगी EMI

Advertisement

Personal Loan EMI Calculator: त्योहारों में अगर पर्सनल लोन लेना है, तो SBI, BoB और PNB के ब्याज और EMI कैलकुलेशन को जरूर देखें।

Last Updated- September 24, 2025 | 1:36 PM IST
personal loan
Representative Image

Personal Loan EMI Calculator: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही शॉपिंग और ऑनलाइन सेल का क्रेज बढ़ गया है। दिवाली, दशहरा और छठ जैसे त्योहारों पर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट और घर के बड़े सामान की खरीदारी करते हैं। कई बार खर्च ज्यादा होने पर लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं। ऐसे में सरकारी बैंकों से लोन लेना बेहतर माना जाता है क्योंकि यहां ब्याज दरें निजी बैंकों के मुकाबले कम रहती हैं और भरोसा भी ज्यादा होता है।

अगर आप इस फेस्टिव सीजन 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो जान लीजिए कौन-सा सरकारी बैंक आपको कम ब्याज दर और बेहतर शर्तों पर लोन दे रहा है। यहां 3 साल की अवधि के हिसाब से EMI और कुल ब्याज का कैलकुलेशन किया गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

  • ब्याज दर: 10.05% सालाना से शुरू

  • प्रोसेसिंग फीस: लोन अमाउंट का 1.50% तक

  • 5 लाख रुपये पर EMI (3 साल): ₹16,145

  • कुल ब्याज: ₹81,232

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

  • ब्याज दर: 10.40% सालाना से शुरू

  • प्रोसेसिंग फीस: लोन अमाउंट का 2% तक

  • 5 लाख रुपये पर EMI (3 साल): ₹16,228

  • कुल ब्याज: ₹84,196

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

  • ब्याज दर: 10.50% सालाना

  • प्रोसेसिंग फीस: केवल 0.35%

  • 5 लाख रुपये पर EMI (3 साल): ₹16,251

  • कुल ब्याज: ₹84,044

तीनों ही सरकारी बैंकों की EMI लगभग समान है। हालांकि ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस में फर्क है। अगर केवल ब्याज दर देखें तो SBI सबसे सस्ता लोन दे रहा है। वहीं, PNB की खासियत है कि यहां प्रोसेसिंग फीस बेहद कम है। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्याज थोड़ा ज्यादा और प्रोसेसिंग फीस भी ऊंची है।

*डिस्क्लेमर- यहां दी गई ब्याज दरें और EMI कैलकुलेशन अनुमानित हैं। वास्तविक दरें बैंक की शर्तों, आपकी क्रेडिट प्रोफाइल और लोन अप्रूवल प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती हैं।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement