facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो PLI पर फॉरेक्स असर: वाहन कंपनियों ने फिक्स्ड एक्सचेंज रेट की मांग उठाईट्रैक्टर से आगे बढ़कर फुल-स्केल फार्म मशीनीकरण पर महिंद्रा का बड़ा दांवEditorial: आश्चर्यजनक वृद्धि, लेकिन आगे की राह चुनौतियों भरीविदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए RBI ने खोले रास्ते, बॉन्ड बाजार में बड़ा बदलाव‘ब्रांड इंडिया’ के लिए सबसे बड़ा खतरा: भारत के जर्जर और असफल होते शहरबाजार हलचल : एक जैसा मगर अलग, अदाणी ग्रुप को फंड्स का सहारामिरे असेट CIO नीलेश सुराणा बोले: गिरावट का दौर पीछे छूटा, वैल्यूएशन के कारण दोबारा रेटिंग की गुंजाइशमिडकैप-स्मॉलकैप की मजबूती से मई में कैश मार्केट 22 महीने के हाई पर, F&O ट्रेडिंग सुस्त बनी रहीनकदी मुहैया कराने वालों के लिए हो अलग फ्रेमवर्क, लिक्विडिटी घटने का जताया डर: ब्रोकरपश्चिम एशिया संकट से होटल उद्योग की रफ्तार धीमी, लेकिन मांग में सुधार की उम्मीद बरकरार

अब भारतीय नेपाल में भी कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, शुरू हुई डिजिटल भुगतान सेवा

Advertisement

सितंबर 2023 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल पेमेंट्स (NIPL) और नेपाल के सबसे बड़े भुगतान नेटवर्क फोनेपे पेमेंट सर्विस के बीच एक समझौते हुआ था।

Last Updated- March 08, 2024 | 4:45 PM IST
UPI payment
Representative Image

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) अब पड़ोसी देश नेपाल में भी काम करेगा। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

इसका मतलब है कि UPI यूजर्स नेपाली व्यापारियों को QR code स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे।

पिछले साल हुआ था समझौता

सितंबर 2023 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल पेमेंट्स (NIPL) और नेपाल के सबसे बड़े भुगतान नेटवर्क फोनेपे पेमेंट सर्विस के बीच एक समझौते हुआ था।

इसके तहत ही पड़ोसी देश में यूपीआई से भुगतान शुरू हुआ है।

बयान में कहा गया कि अपने पहले चरण में भारतीय उपभोक्ता यूपीआई-सक्षम ऐप का इस्तेमाल करके नेपाल के विभिन्न व्यावसायिक दुकानों में तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

फोनपे (PhonePe) नेटवर्क में शामिल व्यापारी भारतीय ग्राहकों से यूपीआई भुगतान ले सकते हैं।

एनआईपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितेश शुक्ला ने कहा, ”यह पहल न केवल डिजिटल भुगतान क्षेत्र में नवाचार करने की हमारी प्रतिबद्धता को, बल्कि व्यापार के लिए नए रास्ते बनाने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए हमारे समर्पण को भी दर्शाती है।”

फोनेपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिवस कुमार ने कहा, ”मुझे भरोसा है कि यह सीमा पार भुगतान समाधान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों, वाणिज्य और पर्यटन में उल्लेखनीय सुधार करेगा।”

यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिला शानदार तोहफा, सरकार ने एक साथ बढ़ाया DA, HRA

इन देशों में भी शुरू हुई UPI सर्विस

नेपाल से पहले UPI Service श्रीलंका और मॉरिशस में 12 फरवरी को शुरू हुई। इसके अलावा, भारतीय UPI का इस्तेमाल सिंगापुर, यूएई, भूटान और फ्रांस में कर सकते हैं। बता दें कि भूटान 2021 में UPI अपनाने वाला पहला देश था।

इस घोषणा के बाद, MyGovIndia ने एक विश्व मानचित्र (World map) साझा किया, जिसमें उन देशों को दिखाया गया है जहां भारतीय पेमेंट करने के लिए UPI का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि UPI को 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: PM Ujjwala Yojana: उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए बड़ा ऐलान, एक साल तक बढ़ाई गई LPG पर 300 रुपये की सब्सिडी

भारत में कब लॉन्च हुआ था UPI Service

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को भारत में 2016 में लॉन्च किया गया था। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके आने से पेमेंट का तरीका काफी आसान हो गया। UPI की मदद से पैसे सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। इससे पहले देश में डिजिटल वॉलेट का उपयोग किया जाता था, जिसके लिए KYC करवाना जरूरी होता है। लेकिन UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement