facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

MCap: TCS ने किया सबसे ज्यादा निराश, टॉप-10 में 7 कंपनियों की वैल्यू ₹1.35 लाख करोड़ घटी

Advertisement

MCap: पिछले हफ्ते भारत की टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.35 लाख करोड़ घटी, TCS रही सबसे बड़ी हारी।

Last Updated- August 03, 2025 | 11:57 AM IST
Union Budget 2026 impact on stock market
Representative Image

Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के चलते देश की 10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से 7 की मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) में करीब ₹1.35 लाख करोड़ की कमी दर्ज की गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) निवेशकों को सबसे बड़ा नुकसान देने वाली कंपनी रही। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स पिछले हफ्ते 863.18 अंक यानी 1.05% गिरा।

किन कंपनियों को कितना नुकसान हुआ?

  • TCS की वैल्यू ₹47,487.4 करोड़ घटकर ₹10,86,547.86 करोड़ रह गई।

  • भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का Mcap ₹29,936.06 करोड़ घटकर ₹10,74,903.87 करोड़ पर आ गया।

  • बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की वैल्यू ₹22,806.44 करोड़ घटकर ₹5,44,962.09 करोड़ रही।

  • इंफोसिस (Infosys) का Mcap ₹18,694.23 करोड़ घटकर ₹6,10,927.33 करोड़ हो गया।

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की वैल्यू ₹11,584.43 करोड़ घटकर ₹7,32,864.88 करोड़ पर पहुंच गई।

  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का Mcap ₹3,608 करोड़ घटकर ₹10,50,215.14 करोड़ रहा।

  • एलआईसी (LIC) की वैल्यू ₹1,233.37 करोड़ घटकर ₹5,59,509.30 करोड़ रही।

कुल मिलाकर, इन सात कंपनियों की मार्केट कैप में ₹1,35,349.93 करोड़ की कमी आई।

किसे हुआ फायदा?

  • दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का Mcap ₹32,013.18 करोड़ बढ़कर ₹5,99,462.97 करोड़ हो गया।
  • एचडीएफसी बैंक की वैल्यू ₹5,946.67 करोड़ बढ़कर ₹15,44,025.62 करोड़ रही।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का Mcap ₹2,029.87 करोड़ बढ़कर ₹18,85,885.39 करोड़ पर पहुंचा।

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

  2. एचडीएफसी बैंक

  3. टीसीएस

  4. भारती एयरटेल

  5. आईसीआईसीआई बैंक

  6. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

  7. इंफोसिस

  8. हिंदुस्तान यूनिलीवर

  9. एलआईसी

  10. बजाज फाइनेंस

(-भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 3, 2025 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement