facebookmetapixel
Advertisement
भीषण गर्मी के बाद आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP सहित कई राज्यों में गिरेगा पारातेल कंपनियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी, निर्यातकों को बड़ी राहतपश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयान

UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करना फायदे का सौदा या मुसीबत? जानिए सब कुछ

Advertisement

अब UPI से भी कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड पेमेंट

Last Updated- February 14, 2025 | 3:51 PM IST
Credit Card

क्या आप जानते हैं कि अब सिर्फ डेबिट कार्ड और बैंक अकाउंट से ही नहीं, बल्कि क्रेडिट कार्ड से भी UPI पेमेंट कर सकते हैं? 2022 में RBI ने RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने की इजाजत दी थी और अब Visa और Mastercard भी धीरे-धीरे इस सिस्टम में जुड़ रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या आपको अपना क्रेडिट कार्ड UPI से लिंक करना चाहिए या इससे मुसीबत बढ़ेगी? आइए जानते हैं।

UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करने के फायदे

जबरदस्त सुविधा: अब आपको पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन ढूंढने की जरूरत नहीं, UPI QR कोड से कहीं भी पेमेंट कर सकते हैं।

रिवॉर्ड्स का फायदा: क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करने पर भी आपको कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे।

क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल: पहले कई दुकानों पर क्रेडिट कार्ड एक्सेप्ट नहीं होते थे, लेकिन अब UPI की वजह से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

Kredit.pe के सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा, “क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करना बेहद सुविधाजनक है और इससे UPI पेमेंट्स ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं। देशभर में UPI QR कोड की उपलब्धता PoS (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है, जिससे क्रेडिट कार्ड एक्सेप्टेंस तेजी से बढ़ेगी और लोग ज्यादा खर्च करेंगे। इससे ऐसे क्रेडिट कार्ड्स की मांग भी बढ़ रही है जो UPI पर काम करते हैं, जैसा कि RuPay-UPI क्रेडिट कार्ड्स की बढ़ती मांग से साफ नजर आ रहा है।”

लेकिन सावधान! नुकसान भी हैं

बिना सोचे-समझे खर्च करने का खतरा– UPI पेमेंट इतना आसान है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं और बाद में बड़ा बिल देखकर सर पकड़ लेंगे।

कर्ज में डूबने का खतरा – कई लोग रिवॉर्ड्स और ऑफर्स के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं और जब बिल भरने की बारी आती है, तो भारी ब्याज तले दब जाते हैं।

क्रेडिट कार्ड का ब्याज बहुत ज्यादा होता है – अगर आपने टाइम पर बिल नहीं भरा, तो ब्याज इतना बढ़ सकता है कि आपके असली खर्च से ज्यादा हो जाए।

CIBIL स्कोर का गेम बिगड़ सकता है – अगर आप बार-बार अपनी लिमिट के करीब खर्च कर रहे हैं, तो आपका CIBIL स्कोर गिर सकता है, जिससे भविष्य में लोन लेना मुश्किल हो सकता है।

कैसे करें UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक?

UPI ऐप डाउनलोड करें – BHIM, PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे ऐप खोलें।
पेमेंट सेटिंग्स में जाएं – ‘पेमेंट मेथड जोड़ें’ और ‘क्रेडिट कार्ड’ का ऑप्शन चुनें।
क्रेडिट कार्ड डिटेल्स भरें – कार्ड नंबर, CVV और एक्सपायरी डेट डालें।
OTP वेरिफिकेशन करें – मोबाइल पर आए OTP को एंटर करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
UPI ID बनाएं – लिंक करने के बाद UPI ID जेनरेट करें और फिर UPI से क्रेडिट कार्ड पेमेंट शुरू कर दें!

UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि दिसंबर 2024 में 16.73 बिलियन UPI ट्रांजैक्शन हुए, जो नवंबर से 8% ज्यादा हैं।

तो क्या UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करना सही है?

अगर आप समझदारी से खर्च करते हैं, समय पर बिल भरते हैं और रिवॉर्ड्स का सही इस्तेमाल करना जानते हैं, तो ये बहुत फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप बिना सोचे-समझे खर्च करते हैं और बिल भरना भूल जाते हैं, तो यह मुसीबत भी बन सकता है।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement