facebookmetapixel
चुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंदबाजार चढ़ा तो IPO की हलचल बढ़ी, आय फाइनैंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स का नया प्रस्ताव 9 फरवरी को खुलेगाSEBI ने इक्विटी ऑप्शन के लिए ऑर्डर-टू-ट्रेड नियम में छूट दी, एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग होगी आसानभारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता घटेगी, निवेश और कैपिटल फ्लो को मिलेगा बढ़ावा: तुहिन कांत पांडेय

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! FY23 के लिए 25-26 मार्च को होगा ब्‍याज दरों पर फैसला

हर साल मार्च में बोर्ड मीटिंग के दौरान ब्याज दरों पर फैसला होता है।

Last Updated- November 30, 2023 | 11:31 AM IST
EPFO

मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए PF पर ब्याज दर तय करने को लेकर  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सीबीटी यानी केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक 25-26 मार्च को होने जा रही है। हर साल मार्च में बोर्ड मीटिंग के दौरान ब्याज दरों पर फैसला होता है।

पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 के लिए जो ब्याज दर तय की गई थी वो 43 साल में सबसे कम थी। पिछले साल पीएफ पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया था। वित्त वर्ष 2020-21 में पीएफ के ब्याज की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे ठीक एक साल पहले 2019-20 में ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था।

मार्च 2022 में सीबीटी यानी केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहकों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज दर की सिफारिश की थी, जिससे अनुमानित सरप्लस 450 करोड़ रुपये रह गया। सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ मौजूदा 8.1 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रख सकता है। इक्विटी निवेश में ऊंचे रिटर्न की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा सकता है।

First Published - March 7, 2023 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट