facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Tata ग्रुप के शेयरों में क्यों लगे पंख, Tata Sons IPO की खबर से दौड़े ग्रुप के कई स्टॉक

Tata Sons का 96 अरब डॉलर का मूल्यांकन इसे भारत का सबसे मूल्यवान ग्रुप बना देगा।

Last Updated- March 08, 2024 | 8:52 AM IST
Tata motors

गुरुवार को टाटा समूह की कई कंपनियों के शेयर तेजी में दिखे। बाजार में टाटा समूह की 18 लिस्टेड स्टॉक्स में से 17 में तेजी देखी गई। स्टॉक में बढ़त की बात करें तो ग्रुप के 4 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। ये स्टॉक्स थे- Tata Chemcials, Tata Power, Tata Motors और Indian Hotels हैं, इनमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बता दें, बाजार में टाटा ग्रुप को लेकर एक खास खबर के बाद शेयरों में उछाल देखा गया।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जल्द टाटा ग्रुप की Tata Sons भी घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानना है कि इसी खबर के बाद से ही टाटा ग्रुप शेयरों में पॉजिटिव सेंटीमेंट देखने को मिल रहा है।

जल्द आ सकता है Tata Sons का IPO

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जल्द ही टाटा ग्रुप की Tata Sons अपना IPO ला सकती है।
Tata Sons के शेयर बाजार में आने से भारत के IPO बाजार को गति मिलेगी। देश में कई कंपनियां अपनी बढ़ती वैल्यूएशन का फायदा उठाते हुए शेयर बेचने की योजना बना रही हैं। 2024 की शुरुआत से अब तक भारत में IPO की संख्या दोगुनी से भी अधिक होकर 56 हो गई है।

Tata Sons के IPO में निवेशकों को मिल सकता है 30-60% का लाभ

Tata Sons के लिस्टेड निवेश का बाजार मूल्य 16 ट्रिलियन रुपये होने का अनुमान है। इसकी निजी हिस्सेदारी का मूल्य 1-2 ट्रिलियन रुपये होने का अनुमान है। निवेशकों को होल्डिंग कंपनी के लिए 30-60 प्रतिशत की छूट का लाभ मिल सकता है।

Tata Sons का 96 अरब डॉलर का मूल्यांकन इसे भारत का सबसे मूल्यवान ग्रुप बना देगा। 5% हिस्सेदारी 2022 में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के IPO से भी अधिक मूल्यवान होगी। IPO टाटा समूह के जटिल होल्डिंग स्ट्रक्चर को सरल बना सकता है। कुछ लिस्टेड कंपनियां ग्रुप के भीतर अपनी हिस्सेदारी को समाप्त कर सकती हैं।

 

First Published - March 8, 2024 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट