facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

डिविडेंड कमाई के लिए बेस्ट लार्ज कैप स्टॉक: ब्रोकरेज ने जारी की टॉप 15 की लिस्ट

Advertisement

एक्सिस डायरेक्ट की रिपोर्ट में शामिल टॉप 15 बड़े कैप कंपनियां जो निवेशकों को 3% से 7% तक का डिविडेंड यील्ड दे रही हैं

Last Updated- December 16, 2025 | 3:37 PM IST
Large Cap Stocks

एक्सिस डायरेक्ट ने हाल ही में टॉप 15 लार्ज कैप कंपनियों की लिस्ट जारी की है, जो निवेशकों को बेहतर डिविडेंड यील्ड दे रही हैं। इन कंपनियों में मेटल, ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल, IT, यूटिलिटी और स्टेपल्स सेक्टर की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

कोल इंडिया और REC लिमिटेड टॉप पर

कोल इंडिया लिमिटेड मेटल और माइनिंग सेक्टर की कंपनी है, जो 7% डिविडेंड यील्ड के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद फाइनेंशियल सेक्टर की REC लिमिटेड है, जिसका डिविडेंड यील्ड 6% है। मेटल सेक्टर की दूसरी बड़ी कंपनी वेदांता लिमिटेड ने भी 6% डिविडेंड यील्ड दिया है।

ऑयल एंड गैस और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर

ऑयल एंड गैस कंपनियों जैसे ONGC और Bharat Petroleum ने 5% डिविडेंड यील्ड दी है। वहीं पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने भी 5% डिविडेंड यील्ड दिया है। ये कंपनियां अपने निवेशकों को स्थिर और भरोसेमंद आय देती हैं।

Also Read: डिविडेंड से कमाई: 7% तक यील्ड देने वाले 15 PSU शेयर, लिस्ट में कोल इंडिया, ONGC

IT सेक्टर में डिविडेंड का दबदबा

लिस्ट में IT सेक्टर की कंपनियां भी प्रमुख हैं। Wipro, Tata Consultancy Services (TCS), HCL Technologies ने लगभग 4% डिविडेंड यील्ड दी है। इन कंपनियों की हालत अच्छी है और ये लगातार मुनाफा कमा रही हैं, इसलिए निवेशकों को ये शेयर पसंद आते हैं।

अन्य सेक्टर्स के शेयर

ITC Ltd, जो कि स्टेपल्स सेक्टर की कंपनी है, ने भी 4% डिविडेंड यील्ड दिया है। इसके अलावा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और टेक महिंद्रा लिमिटेड ने 3% से 4% के बीच डिविडेंड यील्ड दी है।

डिविडेंड यील्ड क्या होता है और कैसे तय होता है

डिविडेंड यील्ड यह बताता है कि किसी कंपनी का शेयर अपने मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले निवेशक को कितना डिविडेंड दे रहा है। आसान भाषा में कहें तो अगर किसी शेयर की कीमत 100 रुपये है और कंपनी साल भर में 5 रुपये का डिविडेंड देती है, तो उस शेयर का डिविडेंड यील्ड 5 प्रतिशत होगा। डिविडेंड यील्ड की गणना कंपनी द्वारा दिए गए कुल सालाना डिविडेंड और शेयर के मौजूदा भाव के आधार पर की जाती है। शेयर की कीमत घटने या डिविडेंड बढ़ने पर डिविडेंड यील्ड अपने आप बढ़ जाता है।

क्रम संख्या कंपनी का नाम उद्योग (सेक्टर) वर्तमान मूल्य (₹) डिविडेंड यील्ड (%)
1 कोल इंडिया लिमिटेड मेटल एवं माइनिंग 384 7
2 REC लिमिटेड फाइनेंशियल 341 6
3 वेदांता लिमिटेड मेटल एवं माइनिंग 549 6
4 ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ऑयल और गैस 234 5
5 पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड फाइनेंशियल 340 5
6 भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऑयल और गैस 365 5
7 गेल (इंडिया) लिमिटेड ऑयल और गैस 170 4
8 विप्रो लिमिटेड आईटी 260 4
9 टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड आईटी 3222 4
10 HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईटी 1684 4
11 ITC लिमिटेड स्टेपल्स 403 4
12 पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यूटिलिटी 262 3
13 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फाइनेंशियल 153 3
14 बैंक ऑफ बड़ौदा फाइनेंशियल 286 3
15 टेक महिंद्रा लिमिटेड आईटी 1577 3

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement