facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

भारी गिरावट में भी इस Hospital Stock ने लगाई छलांग, कोटक सिक्योरिटीज ने कहा- खरीदें, 8270 रुपये तक जा सकता है भाव

Advertisement

बाजार बंद होने तक अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 2.13% बढ़कर 6,925 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- January 21, 2025 | 4:37 PM IST
Medanta Stock

मंगलवार को शेयर बाजार में अपोलो हॉस्पिटल्स का जलवा देखने को मिला। कंपनी के शेयर 3.4% चढ़कर 7,014.7 रुपये के दिन के हाई पर पहुंच गए। इस तेजी की वजह बनी कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रेटिंग। कोटक ने स्टॉक को ‘Add’ से अपग्रेड कर ‘BUY’ का टेग दे दिया।

बाजार बंद होने तक अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 2.13% बढ़कर 6,925 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1.60% गिरकर 75,838.36 पर था। कंपनी का बाजार मूल्य 1,00,347.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

क्या कहा कोटक ने?

कोटक ने अपोलो हॉस्पिटल्स का टारगेट प्राइस 8,100 रुपये से बढ़ाकर 8,270 रुपये कर दिया। आज के बंद भाव के हिसाब से यह स्टॉक लॉन्ग टर्म में करीब 19 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी का अगले तीन साल (FY2025-27E) का बेड विस्तार बाकी कंपनियों से कम है, जिससे इसके लिए जोखिम कम हो जाता है।

दिलचस्प बात ये है कि अपोलो का दिल्ली-एनसीआर जैसे हाइपर-कॉम्पिटिटिव बाजारों में कम दखल है, जिससे इसकी स्थिति बाकी कंपनियों से बेहतर है।

मार्जिन में सुधार की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, अपोलो के अस्पतालों में मुनाफे के मार्जिन (EBITDA) में 60 बेसिस पॉइंट्स का सुधार होगा और यह 24.7% तक पहुंच सकता है। इसकी वजह मौजूदा अस्पतालों में बढ़ती ऑक्यूपेंसी और नए अस्पतालों का विस्तार माना जा रहा है।

अपोलो के बारे में

1983 में डॉ. प्रताप सी रेड्डी द्वारा शुरू किया गया अपोलो हॉस्पिटल्स आज भारत की सबसे बड़ी हेल्थकेयर कंपनियों में से एक है। यह सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि फार्मा और डायग्नोस्टिक्स में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर ने 4 फीसदी की गिरावट झेली है। वहीं, पिछले एक साल में अपोलो के शेयर ने 12.5% की बढ़त दी है, जो सेंसेक्स की 9.5% की तेजी से भी बेहतर है।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement