facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो मजबूत बनाएगी Temasek

Advertisement

​श्विक तौर पर सर्वाधिक जीडीपी वृद्धि, उपयुक्त वित्तीय एवं मौद्रिक नीतिगत ढांचे के साथ हम भारत में अगले तीन वर्षों के दौरान 9-10 अरब डॉलर का निवेश करने की संभावना तलाश रहे हैं।

Last Updated- July 17, 2023 | 11:18 PM IST
Temasek

म​णिपाल समूह में हाल में 2 अरब डॉलर निवेश करने वाली टेमासेक ने अपनी मौजूदा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाकर और नए जमाने की कंपनियों में पैसा लगाकर भारत में अपने टेक्नोलॉजी, उपभोक्ता और वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। देव चटर्जी और सोहिनी दास के साथ साक्षात्कार में टेमासेक के भारत में प्रमुख (इन्वेस्टमेंट ग्रुप) रवि लांबा, प्रबंध निदेशक विशेष श्रीवास्तव और मोहित भंडारी ने कंपनी की निवेश योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:

भारत में निवेश अवसरों पर आपका क्या नजरिया है?

रवि लांबा: हम भारत पर दीर्घाव​धि के लिहाज से सकारात्मक हैं। हमारा मानना है कि भारत में अवसर हमारे निवेश थीमों के अनुरूप हैं। वै​श्विक तौर पर सर्वाधिक जीडीपी वृद्धि, उपयुक्त वित्तीय एवं मौद्रिक नीतिगत ढांचे के साथ हम भारत में अगले तीन वर्षों के दौरान 9-10 अरब डॉलर का निवेश करने की संभावना तलाश रहे हैं।

आप निवेश के लिए मौजूदा समय में कौन से क्षेत्रों को महत्वपूर्ण मान रहे हैं?

रवि लांबा: हमने चार ढांचागत ट्रेंड पर ध्यान दिया है, जैसे डिजिटलीकरण, खपत, टिकाऊ रहन-सहन और लंबी जिंदगी, तथा हम वित्तीय सेवा, उपभोक्ता और प्रौद्योगिकी एवं हेल्थकेयर सेवाओं में अपनी पैठ बढ़ाने की संभावना देख रहे हैं।

क्या आप भारत में निजी ऋण बाजार में भागीदारी कर रहे हैं?

विशेष श्रीवास्तव: वै​श्विक तौर पर हम निजी ऋण क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, खासकर विकसित बाजारों में अवसर देख रहे हैं। जिन कंपनियों ने ऊंचे मूल्यांकन पर पैसा जुटाया, वे कम मूल्यांकन पर हिस्सेदारी घटाना नहीं चाहेंगी। यह उनके लिए बेहद अच्छा उत्पाद है और हम अच्छा प्रतिफल देख रहे हैं। लेकिन भारत में हम उस बाजार में प्रत्यक्ष रूप से आगे नहीं बढ़ रहे हैं ब​ल्कि हमने बेहद सतर्कता के साथ के साथ सौदे किए हैं।

मोहित भंडारी: वै​श्विक तौर पर बैंकों ने कुछ खास क्षेत्रों से कदम वापस खींचे हैं, जहां वे कर्ज प्रदान कर रहे थे, तथा इससे निजी ऋण के लिए अवसर पैदा हो रहा है। इवॉल्यूशनएक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो नए जमाने की अर्थव्यवस्था के लिए उद्यम वृद्धि से संबं​धित ऋण पर ध्यान केंद्रित करता है। इस प्लेटफॉर्म को हमारे और डीबीएस द्वारा समर्थन हासिल है।

Also read: Temasek करेगी भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश

क्या टेमासेक ने क्रेडिट के मुकाबले इ​क्विटी में ज्यादा निवेश किया है?

विशेष श्रीवास्तव: डीबीएस के साथ हमारा प्लेटफॉर्म सिर्फ ऋण ट्रांजेक्शन कर रहा है, जबकि हम केवल इ​क्विटी में कारोबार करते हैं। हम अन्य निवेश से भी इ​क्विटी जैसे प्रतिफल की उम्मीद करते हैं। हमारे पास कई इकाइयां हैं। उदाहरण के लिए इनोवेन कैपिटल, जिसमें हमारी 50 प्रतिशत भागीदारी है। इसके अलावा सीटाउन हो​ल्डिंग्स भी इ​क्विटी के अलावा क्रेडिट सेगमेंट से जुड़ी हुई है। इसलिए हमारे पास पूंजी के वि​भिन्न माध्यम हैं, जो वै​श्विक हैं, लेकिन भारत में भी ऐसा किया जाएगा।

भारत में आपका पोर्टफोलियो कैसा प्रदर्शन कर रहा है?

विशेष श्रीवास्तव: वै​श्विक तौर पर हमारा पोर्टफोलियो करीब 287 अरब डॉलर का है और भारत में हमने अपने कुल वै​श्विक पोर्टफोलियो का 6 प्रतिशत निवेश किया है। यह टेमासेक के संपूर्ण पोर्टफोलियो में बाजार का सबसे बड़ा हिस्सा है। अपनी करीब एक दशक की मौजूदगी में हमने हर साल अरब डॉलर का निवेश किया। इस साल यह आंकड़ा पहले ही पार हो चुका है। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए यह आंकड़ा 1-1.5 अरब डॉलर था और उसके बाद हमने म​णिपाल (हेल्थ एंटरप्राइजेज) और एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज सौदे पूरे किए। दोनों ही सौदे वित्त वर्ष के बाद हुए।

फार्मईजी राइट्स इश्यू योजना के बारे में क्या खबर है?

मोहित भंडारी: फार्मइजी सौदा अभी चल रहा है, इसलिए हम इस पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहेंगे। फार्मईजी में हमारी करीब 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं थायरोकेयर में फार्मईजी की 72 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस क्षेत्र पर हमारा भरोसा बरकरार है।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement