facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Tech Mahindra Q4 Results 2025: 600% फाइनल डिविडेंड का ऐलान! जानें AGM, पेमेंट डेट और तिमाही नतीजों की पूरी जानकारी

Tech Mahindra Q4 रिजल्ट 2025: मुनाफा 76% बढ़ा, कंपनी ने शेयरधारकों को ₹45 प्रति शेयर डिविडेंड देने का किया ऐलान

Last Updated- April 24, 2025 | 5:44 PM IST
Tech Mahindra

Tech Mahindra Q4 रिजल्ट 2025: आईटी सर्विसेज कंपनी Tech Mahindra ने 31 मार्च 2025 को खत्म हुई चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे आज, 24 अप्रैल को जारी किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा इस तिमाही में 76% की जोरदार बढ़त के साथ ₹1,167 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा ₹664 करोड़ था। कंपनी की कुल कमाई भी 4% बढ़कर ₹13,384 करोड़ रही। पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफा 19% और रेवेन्यू 1% बढ़ा है। कंपनी का EBIT 48% बढ़कर ₹1,405 करोड़ रहा, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 4% की बढ़त दर्ज की गई।

शेयरधारकों को मिलेगा ₹45 प्रति शेयर का डिविडेंड

Tech Mahindra ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल ₹45 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि इस साल नवंबर में ₹15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड पहले ही दिया जा चुका है, और अब ₹30 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है। यानी कुल मिलाकर 900% डिविडेंड मिलेगा।

डिविडेंड ₹5 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर दिया जाएगा, जो AGM (Annual General Meeting) में मंजूरी मिलने के बाद 15 अगस्त 2025 से पहले वितरित किया जाएगा।

AGM और बुक क्लोजर की तारीखें

डिविडेंड और AGM के लिए कंपनी की मेंबर रजिस्टर और शेयर ट्रांसफर बुक्स 5 जुलाई 2025 (शनिवार) से 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) तक बंद रहेंगी। जिनके नाम 4 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक डिपॉजिटरी की सूची में होंगे (डिमैट शेयरधारक), या जिनका नाम कंपनी के रजिस्टर में उसी दिन शाम तक होगा (फिजिकल शेयर्स वाले)।

क्या है निवेशकों के लिए मायने?

एक ओर कंपनी ने मुनाफे में तगड़ी बढ़त दिखाई है, वहीं दूसरी ओर शानदार डिविडेंड की घोषणा से शेयरधारकों को बड़ा फायदा होगा। ₹5 के फेस वैल्यू पर ₹45 का डिविडेंड देना इस बात का संकेत है कि कंपनी मजबूत कमाई कर रही है और निवेशकों को इसका सीधा लाभ देना चाहती है।

First Published - April 24, 2025 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट