facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Sun Pharma Q2FY26 results: मुनाफा 3% बढ़कर ₹3,118 करोड़ पर, रेवेन्यू भी बढ़ा

Advertisement

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति गणोरकर ने कहा कि इस अवधि में हमारी वृद्धि का नेतृत्व भारत, उभरते बाजार और बाकी दुनिया के बाजारों ने किया

Last Updated- November 05, 2025 | 6:05 PM IST
Sun Pharma Ilumya

Sun Pharma Q2FY26 results: दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.56 फीसदी बढ़कर 3,118 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। दवा कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3,040 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

ऑपरेशन से रेवेन्यू भी बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 14,405 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,264 करोड़ रुपये थी।

Also Read: BEML Q2 results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 6% घटकर ₹48 करोड़, कमाई में भी आई कमी

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति गणोरकर ने कहा, ‘‘इस अवधि में हमारी वृद्धि का नेतृत्व भारत, उभरते बाजार और बाकी दुनिया के बाजारों ने किया। इस तिमाही में अमेरिका में पहली बार नई दवाओं की बिक्री जेनेरिक दवाओं से अधिक हुई। हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने और अपनी टीम की क्षमता मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement