facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अक्टूबर में शेयर बाजार की मजबूत वापसी, निफ्टी-सेन्सेक्स में 4.5% से 4.6% की बढ़त

Advertisement

अक्टूबर में निफ्टी और सेंसेक्स ने सात महीने की सबसे बड़ी मासिक बढ़त दर्ज की, विदेशी निवेशक भी वापस आए।

Last Updated- November 01, 2025 | 10:31 AM IST
Union Budget 2026 impact on stock market
Representative Image

अक्टूबर में भारत के शेयर सूचकांकों ने सात महीने में अपनी सबसे बड़ी मासिक बढ़त दर्ज की। मजबूत कॉर्पोरेट आय और उचित कीमतों ने विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया। निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स ने अक्टूबर में क्रमश: 4.5 फीसदी और 4.6 फीसदी की बढ़त हासिल की और अभी ये सितंबर 2024 के अपने अब तक के उच्चतम स्तर से क्रमश: 2.1 फीसदी और 2.4 फीसदी नीचे हैं।

दिन के दौरान निफ्टी 50 करीब 0.6 फीसदी गिरकर 25,722.1 पर जबकि सेंसेक्स 0.55 फीसदी गिरकर 83,938.71 पर रहा। यह गिरावट निजी ऋणदाताओं पर नए सूचकांक पात्रता नियमों के कारण संभावित पूंजी निकासी के दबाव के कारण आई। बाजार नियामक ने गुरुवार को कहा था कि डेरिवेटिव अनुबंधों से जुड़े बैंक शेयरों के सूचकांकों का मार्च 2026 से चरणबद्ध तरीके से पुनर्गठन किया जाएगा।

अनुमान है कि इससे एचडीएफसी बैंक से 30 करोड़ डॉलर और आईसीआईसीआई बैंक से 19 करोड़ डॉलर की राशि बाहर जाएगी। ये इन बेंचमार्क के सबसे ज्यादा वजनी शेयर हैं। दिन के कारोबार में दोनों क्रमश: 1.1 फीसदी और 1.3 फीसदी नीचे बंद हुए। इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक और शोध प्रमुख जी चोक्कलिंगम कहते हैं, ‘यद्यपि 26,000 के स्तर के पास कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। लेकिन अक्टूबर बाजारों के लिए मजबूत वापसी का महीना रहा क्योंकि कमाई के मोर्चे पर कोई बड़ी निराशा नहीं रही। हम अभी भी अन्य बाजारों की तुलना में प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं लेकिन सितंबर 2024 की तुलना में गिरावट आई है।’

उन्होंने कुछ हद तक विदेशी निवेशकों की खरीदारी वापस आ रही है। खासतौर पर तब जबकि आय बढ़ने वाली है और बेहतर मॉनसून के चलते मुद्रास्फीति नियंत्रण में रह सकती है। विदेशी निवेशकों ने गुरुवार तक अक्टूबर में 1.94 अरब डॉलर मूल्य के देसी शेयर खरीदे और इस तरह तीन महीनों की इनकी निकासी थमी। सभी 16 प्रमुख सेक्टर अक्टूबर में बढ़त में रहे। स्माल कैप और मिड कैप सूचकांक क्रमश: 4.7 फीसदी और 5.8 फीसदी बढ़े।

वित्तीय संस्थानों, बैंकों और निजी ऋणदाताओं के शेयर अक्टूबर में 4.3 फीसदी से 6 फीसदी के बीच बढ़े। एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक के मजबूत नतीजों से इन्हें मदद मिली। आईटी क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो के उम्मीद से बेहतर परिणामों के कारण हुई।

तेल से लेकर दूरसंचार तक फैले समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अक्टूबर में 9 प्रतिशत की छलांग लगाई, क्योंकि दूसरी तिमाही में उसका लाभ 10 प्रतिशत बढ़ा। ज्वैलरी कंपनी टाइटन और एपएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने सकारात्मक तिमाही परिणामों के बाद क्रमशः 11.3 प्रतिशत और 10.3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

Advertisement
First Published - November 1, 2025 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement