facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Stock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का; निफ्टी 23,100 पर आया

Advertisement

महंगाई के आंकड़ों, कमजोर ग्लोबल संकेतों और दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के नतीजों को लेकर अनिश्चितता की वजह से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

Last Updated- January 13, 2025 | 3:00 PM IST
Stock Market outlook
Representative Image

Stock Market Update, January 13: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप घरेलू शेयर बाजार सोमवार (13 जनवरी) को बड़ी गिरावट लेकर लाल निशान में ओपन हुए। महंगाई के आंकड़ों, कमजोर ग्लोबल संकेतों और दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के नतीजों को लेकर अनिश्चितता की वजह से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

अमेरिका में नौकरियों के मजबूत डेटा से ब्याज दरों में जल्द किसी कटौती की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड का प्राइस 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इन दोनों कारणों ने भी बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित किया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार (13 जनवरी) को 844 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 76,535.24 पर खुला। जबकि शुक्रवार को यह 77,378 पर बंद हुआ था। दोपहर 3 बजे सेंसेक्स 1042.69 अंक या 1.35% की गिरावट लेकर 76,336.22 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी गिरावट के साथ खुला। दोपहर 3 बजे निफ्टी 326.25 अंक या 1.39% गिरकर 23,105.25 पर कारोबार कर रहा था।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स, ज़ोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये स्वाह

बाजार में सोमवार सुबह से जारी गिरावट के बीच निवेशकों की संपत्ति आठ लाख करोड़ रुपये घट गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,21,29,900 करोड़ रुपये पर आ गया। शुक्रवार को यह 4,29,67,835 करोड़ रुपये था।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। एशिया-प्रशांत के बाजारों ने हफ्ते की शुरुआत कमजोर की है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। जापान के बाजार आज छुट्टी के कारण बंद रहे।

अमेरिका शेयर बाजारों में में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज हुई। Dow Jones 1.63%, S&P 500 1.54% और Nasdaq 1.63% की गिरावट के साथ बंद हुए। दिसंबर में अमेरिका में 2,56,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जो 1,55,000 के अनुमान से कहीं ज्यादा थीं। बेरोजगारी दर भी घटकर 4.1% रही। इस मजबूत जॉब डेटा के चलते ट्रेजरी यील्ड बढ़ी और 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 2023 के अंत के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

दिसंबर में चीन का एक्सपोर्ट 10.7% बढ़ा

चीन का एक्सपोर्ट दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार शुल्क लगाने की चेतावनी से उत्पन्न अनिश्चितता के बीच चीन के कारखानों ने ऑर्डरों को पूरा करने में तेजी दिखाई। चीन का निर्यात दिसंबर 2024 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था, लेकिन यह उससे बेहतर रहा। इस अवधि में चीन का आयात भी अनुमान से अधिक रहा और इसमें एक प्रतिशत की वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें: Delta Autocorp IPO: NSE SME पर 14 जनवरी को होगी लिस्टिंग, GMP ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीदें

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बावजूद आईटी शेयरों में तेजी देखी गई, लेकिन घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके पीछे तीसरी तिमाही के नतीजों के कमजोर रहने की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों में कम बार कटौती होने की संभावना है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार, 10 जनवरी को बढ़त के साथ 77,682 अंक पर खुला था। हालांकि, कारोबार के दौरान यह 600 अंक तक गिर गया। अंत में सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 77,378.91 पर बंद हुआ।

निफ्टी50 (Nifty50) ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर में ही लाल निशान में आ गया। अंत में निफ्टी 95 अंक या 0.4% गिरकर 23,431 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 8:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement