facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Stock Market: बाजार का बुरा दौर बीता, मगर टैरिफ का असर अभी पूरा नहीं दिखा

Advertisement

सेंसेक्स में 6 सत्रों में 4,156 अंक की छलांग, निफ्टी में 1,261 अंक की बढ़त; विशेषज्ञ बोले—जवाबी शुल्क और मुनाफावसूली से सावधानी जरूरी

Last Updated- March 24, 2025 | 10:37 PM IST
Stock Market- शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजारों ने पिछले कुछ दिनों में शानदार वापसी की है। कुछ महीनों की लगातार बिकवाली, खासकर विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार अब कुछ हद तक वापसी करते दिख रहे हैं। सोमवार को सेंसेक्स ने लगातार छठे दिन तेजी दर्ज की और 1,079 अंक की बढ़त कायम की। कुल मिलाकर यह सूचकांक 6 कारोबारी सत्रों में 4,156 अंक की बढ़त दर्ज कर चुका है। इसी तरह निफ्टी 6 दिन में 1,261 अंक चढ़ा है। विश्लेषकों को बाजार में बिकवाली का सबसे बुरा दौर बीत चुका लग रहा है, लेकिन वे तेजी की निरंतरता को लेकर आशंकित हैं

शेयरों में भारी-भरकम रकम लगाने के इच्छुक निवेशकों को आगाह कर रहे हैं। सेंट्रम ब्रोकिंग के मुख्य कार्याधिकारी (इंस्टीट्यूशनल इक्विटी) जिग्नेश देसाई ने कहा, ‘बाजारों में बड़ी गिरावट का दौर पीछे छूट चुका है, लेकिन लगातार तेजी आने से पहले कुछ और गिरावट आ सकती है।’ देसाई ने कहा कि बाजारों में वित्त वर्ष के अंत में फंड रोटेशन की वजह से फरवरी, मार्च और कभी कभार अप्रैल के शुरुआती सप्ताहों में हमेशा ही मुनाफावसूली आती है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की जवाबी शुल्क लगाने की समय सीमा भी इसी के साथ समाप्त हो रही है।

जवाबी शुल्क: अनिश्चित ट्रंप नीति

डॉनल्ड ट्रंप भारत समेत सभी कारोबारी देशों पर 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप देशों या देशों के समूह पर पर व्यापक टैरिफ लगाने की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन कुछ क्षेत्र-विशेष को टैरिफ से अलग रखा जा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि यह अस्पष्टता निकट भविष्य में बाजारों के लिए प्रमुख जोखिम बनी हुई है।

फिसडम के शोध प्रमुख नीरव करकेरा ने कहा, ‘जवाबी शुल्क जोखिम बने हुए हैं और अभी इनका पूरा असर नहीं दिखा है। किसी भी वृद्धि से अल्पावधि में अस्थिरता पैदा हो सकती है, निर्यात प्रभावित हो सकता है और संभावित मुद्रास्फीति दबाव के कारण ब्याज दरों में कटौती में देरी हो सकती है।’

उनके विचारों से सहमति जताते हुए मिरै ऐसेट शेयरखान के शोध प्रमुख संजीव होता ने कहा कि व्यापार जंग के संपूर्ण प्रभाव को बाजार अभी भी नजरअंदाज नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अनिश्चितताएं आगामी सप्ताहों में बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ा सकती हैं।

निवेश रणनीति

विश्लेषकों का सुझाव है कि निवेशकों को नया निवेश करने से पहले जवाबी शुल्कों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए। सेंट्रम ब्रोकिंग के जिग्नेश देसाई ने कहा कि कारोबारी किसी भी गिरावट का इस्तेमाल बैंकिंग, सीमेंट, रक्षा और परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) क्षेत्रों के गुणवत्ता शेयरों को खरीदने के लिए कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अप्रैल के बाद बाजार में लगातार तेजी आएगी और अच्छी गुणवत्ता वाले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी इस तेजी का हिस्सा बनेंगे। लेकिन निवेशकों को उन कंपनियों में निवेश पर ध्यान देना चाहिए, जिनका मूल्यांकन उचित हो, बैलेंस शीट मजबूत हो और कॉरपोरेट गवर्नेंस अच्छा हो।’

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement