facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

TCS Q1 Results: दिग्गज आईटी कंपनी को ₹12,760 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू में मामूली गिरावट; शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

TCS Q1 Results: मार्च 2025 तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉ फिट 4% और जून 2024 तिमाही के मुकाबले 6% बढ़ा है। हालांकि, रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 1.6% घटा है।

Last Updated- July 10, 2025 | 4:36 PM IST
TCS

TCS Q1 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने गुरुवार को अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही पहली तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो गई। जून तिमाही में आईटी कंपनी का मुनाफा बढ़कर 12,760 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉ फिट 4 फीसदी और जून 2024 तिमाही के मुकाबले 6 फीसदी बढ़ा है। हालांकि, रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 1.6 फीसदी घटा है।

Also Read: TCS Dividend 2025: शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1100% का डिविडेंड; चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग के मुताबिक, अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 63,437 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 64,479 करोड़ रुपये था। जब कि, एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 62,613 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

शेयरधारकों पर डिविडेंड की बरसात

जून 2025 तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। आईटी दिग्गज ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी बोर्ड ने शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्र ति इ क्विटी शेयर पर 11 रुपये (1100%) अंतरिम डिविडेंड का फैसला किया है। डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई 2025 तय की गई है। जबक ि डिविडेंड का भुगतान 4 अगस्त 2025 तक दिया जाएगा।

टीसीएस अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली पहली भारतीय टेक कंपनी है। प्रतिद्वंद्वी एचसीएलटेक अगले हफ्ते नतीजे घोषित करेगी। इंफोसिस उसके अगले हफ्ते नतीजे घोषित करेगी। इस बीच, टीसीएस के शेयर फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने से पहले बीएसई पर 0.1% की गिरावट के साथ बंद हुए।

First Published - July 10, 2025 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट