facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

TCS Dividend 2025: शेयरधारकों के लिए खुशखबरी, हर शेयर पर मिलेगा 1100% का डिविडेंड; चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

TCS Dividend 2025: टीसीएस ने डिविडेंड भुगतान के लिए 16 जुलाई 2025 रिकॉर्ड डेट फाइनल की है। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 4 अगस्त 2025 या उससे पहले किया जाएगा।

Last Updated- July 10, 2025 | 4:40 PM IST
Tata Consultancy Services (TCS)

TCS Dividend 2025: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार (10 जुलाई) को अपनी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी को जून तिमाही में 12,760 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। इसी के साथ ही कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Also Read: LIC में सरकार बेचेगी और 6.5% हिस्सा, 2027 तक 10% पब्लिक हिस्सेदारी जरूरी

टीसीएस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी शेयरधारकों को प्रति इक्विटी शेयर 11 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। इस तरह, निवेशकों को हर शेयर पर 1100 फीसदी की इनकम डिविडेंड से होगी।

TCS Dividend Record Date

टीसीएस ने डिविडेंड भुगतान के लिए 16 जुलाई 2025 रिकॉर्ड डेट फाइनल की है। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 4 अगस्त 2025 या उससे पहले किया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा, ” आज की बोर्ड मीटिंग में निदेशकों ने कंपनी के प्रत्येक 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) घोषित किया है। यह अंतरिम डिविडेंड सोमवार, 4 अगस्त 2025 को उन इक्विटी शेयरधारकों को भुगतान किया जाएगा, जिनके नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड्स में बुधवार 16 जुलाई 2025 तक बेनिफिशियल ऑनर्स के रूप में दर्ज हैं। इसी तिथि को रिकॉर्ड डेट (Record Date) के रूप में तय किया गया है।”

टीसीएस अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली पहली भारतीय टेक कंपनी है। प्रतिद्वंद्वी एचसीएलटेक अगले हफ्ते नतीजे घोषित करेगी। इंफोसिस उसके अगले हफ्ते नतीजे घोषित करेगी। इस बीच, टीसीएस के शेयर फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने से पहले बीएसई पर 0.1% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement