facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

LIC में सरकार बेचेगी और 6.5% हिस्सा, 2027 तक 10% पब्लिक हिस्सेदारी जरूरी

Advertisement

सरकार के पास अभी भी LIC का 96.5% हिस्सा, OFS के ज़रिए होगी अगली हिस्सेदारी बिक्री की तैयारी

Last Updated- July 10, 2025 | 3:38 PM IST
LIC portfolio loss

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में अपनी और हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रक्रिया की बारीकियों पर अब विनिवेश विभाग काम करेगा। फिलहाल LIC में सरकार की 96.5% हिस्सेदारी है। मई 2022 में कंपनी का IPO लाया गया था, जिसमें 3.5% हिस्सा बेचा गया था। उस समय शेयर का प्राइस बैंड ₹902 से ₹949 था, जिससे सरकार को करीब ₹21,000 करोड़ की आमदनी हुई थी।

OFS के ज़रिए होगी अगली बिक्री

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने OFS (Offer for Sale) के ज़रिए अगली हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। हालांकि ये चर्चाएं अभी शुरुआती चरण में हैं। ये तय करना कि कितनी हिस्सेदारी बेची जाए, किस रेट पर और कब। ये सब बाद में डिसाइड किया जाएगा।

Also Read: क्विक कॉमर्स में और तेज होगी जंग! Amazon अब 10 मिनट में करेगा डिलिवरी, दिल्ली में शुरू की सर्विस

शेयर बाज़ार के नियमों के मुताबिक, किसी भी लिस्टेड सरकारी कंपनी में 10% हिस्सा जनता के पास होना जरूरी है। LIC में अभी सिर्फ 3.5% हिस्सा ही पब्लिक के पास है। यानी सरकार को 6.5% और बेचने होंगे। जिसकी डेडलाइन है 16 मई 2027।

LIC का मार्केट वैल्यू और शेयर की चाल

इस वक्त LIC का बाज़ार पूंजीकरण (Market Capitalisation) करीब ₹5.85 लाख करोड़ है। बुधवार को LIC का शेयर बीएसई पर ₹924.40 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन के मुकाबले 2.27% नीचे था। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement