facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

225% का तगड़ा डिविडेंड! 3 साल में 229% का रिटर्न देने वाली कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट कल

Advertisement

इस कंपनी का मार्केट कैप अभी BSE पर 11,592.59 करोड़ रुपये है, बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2.80 फीसदी की बढ़त के साथ 1,474.95 रुपये पर बंद हुए थे

Last Updated- September 21, 2025 | 6:24 PM IST
dividend stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Sudarshan Chemical Dividend: पुणे की जानी-मानी कंपनी सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 24-25 के लिए फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। यह डिविडेंड 4.50 रुपये प्रति शेयर होगा, जो 2 रुपये के फेस वैल्यू पर 225 फीसदी के बराबर है। कंपनी ने इसके लिए 22 सितंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें यह डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने 5 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया था कि यह डिविडेंड 74वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद 20 अक्टूबर, 2025 तक दे दिया जाएगा।

सुदर्शन केमिकल डाई और पिगमेंट सेगमेंट में एक बड़ा नाम है। कंपनी का मार्केट कैप अभी BSE पर 11,592.59 करोड़ रुपये है। बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 2.80 फीसदी की बढ़त के साथ 1,474.95 रुपये पर बंद हुए थे।

Also Read: Corporate Actions This Week: इस हफ्ते बाजार में डिविडेंड-बोनस-स्प्लिट की बारिश, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

कंपनी ने शेयधारकों को दिया है तगड़ा रिटर्न!

सुदर्शन केमिकल के शेयरों ने हाल के दिनों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले एक हफ्ते में शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो शेयरों में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखी गई। वहीं, तीन महीने में यह 18 फीसदी और छह महीने में 46 फीसदी तक बढ़ा है। लंबे समय के प्रदर्शन को देखें तो शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। एक साल में शेयर 45 फीसदी, दो साल में 207 फीसदी, तीन साल में 229 फीसदी और पांच साल में 181 फीसदी की उछाल ले चुके हैं। शेयर का 52 हफ्तों का हाई 1,539 रुपये और लो 795.75 रुपये रहा है।

कंपनी द्वारा तगड़े डिविडेंड की घोषणा और शेयरों का प्रदर्शन निवेशकों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट नजदीक आने के साथ ही शेयरहोल्डर्स को इस फाइनल डिविडेंड का इंतजार है।

Advertisement
First Published - September 21, 2025 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement