facebookmetapixel
अक्टूबर में GST की आमदनी ₹1.96 ट्रिलियन, त्योहारों ने बढ़ाई बिक्री लेकिन ग्रोथ धीमीत्योहारों ने बढ़ाई UPI की रफ्तार, अक्टूबर में रोजाना हुए 668 मिलियन ट्रांजैक्शनHUL पर ₹1,987 करोड़ का टैक्स झटका, कंपनी करेगी अपीलSrikakulam stampede: आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत; PM Modi ने की ₹2 लाख मुआवजे की घोषणाCar Loan: सस्ते कार लोन का मौका! EMI सिर्फ 10,000 के आसपास, जानें पूरी डीटेलBlackRock को बड़ा झटका, भारतीय उद्यमी पर $500 मिलियन धोखाधड़ी का आरोपकोल इंडिया विदेशों में निवेश की दिशा में, पीएमओ भी करेगा सहयोगLPG-ATF Prices From Nov 1: कमर्शियल LPG सिलेंडर में कटौती, ATF की कीमतों में 1% की बढ़ोतरी; जानें महानगरों के नए रेटMCX पर ट्रेडिंग ठप होने से सेबी लगा सकती है जुर्मानासीआईआई ने सरकार से आग्रह किया, बड़े कर विवादों का तेज निपटारा हो

Stocks to Watch today: SAIL से लेकर IRCTC, IndusInd Bank, Tata Chemicals, HG Infra तक, 29 मई को इन 12 स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch today: सेल, आईआरसीटीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा केमिकल्स, एलटीआईमाइंडट्री, रिलायंस पावर और एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग आज 29 मई, 2025 को देखने लायक स्टॉक में से हैं।

Last Updated- May 29, 2025 | 8:47 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Watch Today, Thursday, May 29, 2025: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (29 मई) को हरे निशान में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 99 अंक या 0.40% की बढ़त लेकर 24,847.50 पर था। यह घरेलू शेयर बाजार में मजबूती में खुलने का संकेत देता है।

डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का फैसला, कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे, आईआईपी डेटा, एफओएमसी मिनट्स, निफ्टी 50 एक्सपायरी, मजबूत एफआईआई और डीआईआई खरीदारी के साथ-साथ सकारात्मक वैश्विक संकेत आज बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मूड को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Stock Market Today: एशियाई बाजारों में तेजी, गिफ्ट निफ्टी से मजबूत संकेत; आज बाजार में आएगी तेजी?

इस बीच, 29 मई को इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर;

SAIL: कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में मुनाफा सालाना आधार पर 11.1% बढ़कर 1,251 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,125.68 करोड़ रुपये था।

IRCTC: कंपनी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 26.1 प्रतिशत बढ़कर ₹358 करोड़ रह गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में ₹284 करोड़ था। इस अवधि में परिचालन से राजस्व 10 प्रतिशत बढ़कर ₹1,268 करोड़ हो गया।

Bata India: कंपनी ने Q4 FY25 में ₹45.92 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह Q4 FY24 के ₹63.65 करोड़ की तुलना में 27.8 प्रतिशत कम है। तिमाही आधार पर भी कंपनी का लाभ 21.8 प्रतिशत घटा है।

Dish TV India: कंपनी ने मार्च तिमाही में ₹402.19 करोड़ का समेकित शुद्ध घाटा दर्ज किया। अमूर्त संपत्तियों पर हानि के कारण कंपनी को हुआ। हालांकि, एक साल पहले की समान तिमाही में घाटा ₹1,989.69 करोड़ था।

3M India: कंपनी का शुद्ध लाभ 58.7 प्रतिशत घटकर ₹71.37 करोड़ रह गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹172.85 करोड़ था। हालांकि, कंपनी के परिचालन से राजस्व में 9.48 प्रतिशत की वृद्धि होकर ₹1,198.23 करोड़ हो गई।

IndusInd Bank: बैंक के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया और अन्य चार वरिष्ठ अधिकारियों को SEBI ने ₹3,000 करोड़ से अधिक की अकाउंटिंग गड़बड़ी से जुड़े इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों के चलते बाजार में ट्रेड करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

Tata Chemicals: टाटा केमिकल्स के चेयरमैन और निदेशक एन. चंद्रशेखरन 29 मई 2025 से पद से इस्तीफा देंगे। उनके स्थान पर एस. पद्मनाभन को 30 मई, 2025 से नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

IndiGo: एयरलाइन ने विक्रम सिंह मेहता को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे वेंकटारमणि सुमंत्रन का स्थान लेंगे, जिन्होंने तीन साल तक यह पद संभाला।

LTIMindtree: कंपनी ने सऊदी अरब की Aramco Digital के साथ मिलकर एक नई आईटी सेवा कंपनी NextEra शुरू की है। इससे कंपनी को मिडिल ईस्ट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Grasim Industries: कंपनी की बोर्ड बैठक 2 जून को होगी। इसमें प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एक या अधिक किस्तों में Non-Convertible Debentures जारी करने पर विचार किया जाएगा।

Reliance Power: रिलायंस पावर की सहायक कंपनी को SJVN से एक सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना के लिए Letter of Award मिला है। इसमें 600 MW Solar DC और 700 MWh BESS क्षमता शामिल है। अब कंपनी की कुल क्लीन एनर्जी पाइपलाइन 2.4 GW Solar DC और 2.5 GWH BESS तक पहुंच गई है।

HG Infra Engineering: कंपनी को Gujarat Urja Vikas Nigam Ltd से 300 MW/600 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट (टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा – चरण VI) के लिए लेटर ऑफ़ इंटेंट (LOA) प्राप्त हुआ है।

First Published - May 29, 2025 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट