facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

1 शेयर पर 5 बोनस शेयर दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब; ₹12 से भी कम है स्टॉक का भाव

Advertisement

गुजरात टूलरूम ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 जनवरी, 2025 को अपनी बैठक के बाद बोनस शेयर देने का ऐलान किया था।

Last Updated- February 14, 2025 | 10:15 AM IST
Bonus shares

Bonus Share: प्लास्ट्रिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी गुजरात टूलरूम लिमिटेड (Gujarat Toolroom Ltd) 1:5 के रेश्यो में बोनस शेयर (Bonus Share) देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस कंपनी का 1 शेयर हैं, उन्हें 5 बोनस शेयर मिलेंगे। इसी के साथ कंपनी ने अपने बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड-डेट का भी ऐलान कर दिया है।

गुजरात टूलरूम ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 जनवरी, 2025 को अपनी बैठक के बाद बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी 08 फरवरी, 2025 को पोस्टल बैलट के जरिए प्राप्त की जा चुकी है।

कब है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने बुधवार (12 फरवरी) को शेयर बाजार को बताया कि गुजरात टूलरूम लिमिटेड (Gujrat Toolroom Ltd) ने 1 शेयर पर 5 शेयर बोनस देगी। 1 रुपये के फेस वैल्यू हर एक शेयर पर एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को 5 बोनस शेयर दिए जाएंगे। बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार (18 फरवरी) फाइनल की गई है।

एक्स-डेट: 18 फरवरी 2025
रिकॉर्ड डेट: 18 फरवरी 2025

गुजरात टूलरूम का प्रदर्शन

गुजरात टूलरूम एक पेनी स्टॉक है। यह शुक्रवार (14 फरवरी) को बीएसई पर इंट्राडे में 0.55 रुपये या 4.62% चढ़कर 12.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, पिछले एक साल में इस शेयर में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान यह स्टॉक 25% टूटा है। कंपनी का यह बोनस इश्यू निवेशकों के लिए नुकसान की भरपाई का अवसर बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लॉन्गटर्म आउटलुक रखते हैं।

शेयर खरीदने पर आपको होगा फायदा?

बोनस शेयर आमतौर पर उन निवेशकों को दिया जाता है जिनके पास लम्बे समय से कंपनी के शेयर हो। जो शेयरधारक एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट से पहले शेयरों खरीद लेते हैं, वे कंपनी से बोनस शेयर प्राप्त करने के एलिजिबल हैं। बोनस शेयर किसी कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को दिए जाने वाले मुफ़्त शेयर हैं। एक शेयरहोल्डर को मिलने वाले बोनस शेयरों की संख्या इस पर आधारित होती है कि उनके पास पहले से कितने शेयर हैं।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement