facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

Stock Market Update: बाजार में तेजी जारी, Sensex 79,900 के आसपास, Nifty 24,260 पर

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने भी गेप-अप ओपनिंग का संकेत दिया, जो निफ्टी 50 फ्यूचर्स से 146 अंक ऊपर 24,349 स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

Last Updated- July 03, 2024 | 11:53 AM IST
Stock Market on GST reforms
Representative Image

Stock Market Update: बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों के नई ऊंचाइयों पर शुरुआत करने के कुछ देर बाद हल्की गिरावट आई। हालांकि, बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ही कारोबार करते दिखे। BSE सेंसेक्स 0.57% की तेजी के साथ 79,895 अंकों पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE निफ्टी50 0.56% की बढ़त के साथ 24,259.50 अंकों पर ट्रेड करते दिखा।

Opening Bell: भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने बुधवार को नई ऊंचाइयों पर खुलकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का स्तर पार किया और 80,039 अंकों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स 169 अंकों की तेजी के साथ 24,292 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचा।

Top Gainers and Top Losers

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला शेयर HDFC बैंक रहा, जिसने ₹1,791.90 के नए उच्चतम स्तर को छुआ। बढ़त दर्ज करने वालों की सूची में इसके बाद कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) शामिल थे। वहीं, टेक महिंद्रा, TCS, सन फार्मा, इंफोसिस और भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

एनएसई पर, ब्रिटानिया, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हुए, जबकि टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयर रहे।

व्यापक सूचकांकों में, मिडकैप सूचकांक 0.53 प्रतिशत बढ़ा और स्मॉलकैप सूचकांक 0.68 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, जिससे बाजार में सकारात्मकता दिखाई दी।

सेक्टर के लिहाज से, निफ्टी आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मेटल शीर्ष बढ़त वाले सूचकांकों में शामिल थे।

बाजार में दिखेगा जोश

ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत होने की संभावना है। 

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने भी गेप-अप ओपनिंग का संकेत दिया, जो निफ्टी 50 फ्यूचर्स से 146 अंक ऊपर 24,349 स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

बुधवार की सुबह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में प्रगति के संकेतों के बाद एशिया-प्रशांत बाजारों ने मजबूत प्रदर्शन किया।

जापान का निक्केई 225 0.69 प्रतिशत चढ़ा, जबकि व्यापक टोपिक्स इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ स्थिर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.14 प्रतिशत बढ़ा, जबकि छोटे-कैप स्टॉक्स पर ध्यान केंद्रित करने वाला कोसडैक 0.25 प्रतिशत चढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.13 प्रतिशत चढ़ा।

यह भी पढ़ें: क्या Nifty PSU, प्राइवेट बैंक में करना चाहिए प्रॉफिट बुकिंग? टेक्निकल एनालिस्ट ने बताई स्ट्रेटेजी

रात भर, अमेरिकी बाजारों में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.41 प्रतिशत, एसएंडपी 500 0.62 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 0.84 प्रतिशत की वृद्धि हुई। नैस्डैक और एसएंडपी 500 दोनों ने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद किया।

इस बीच, भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण मामूली नुकसान के साथ बंद हुए। 

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स ने सत्र के दौरान 79,856 के नए उच्च स्तर को छू लिया, लेकिन 35 अंक नीचे 79,441 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 24,236 का शिखर छुआ, लेकिन 18 अंक की गिरावट के साथ 24,124 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank के शेयरों पर निवेशक रखें नजर, नुवामा ने कहा- MSCI ने बढ़ाया वेटेज तो दिखेगा 4 अरब डॉलर तक का निवेश

कैसी थी कल बाजार की चाल?

उच्च मूल्यांकन पर चिंताओं के बीच मंगलवार को चुनिंदा बैंकिंग और टेलीकॉम शेयरों में मुनाफावसूली के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। हालांकि, दिन में  कारोबार की शुरुआत में मंगलवार को सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 34.74 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,441.45 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 379.68 अंक या 0.47 प्रतिशत उछलकर 79,855.87 के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) भी 18.10 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,123.85 पर आ गया। इंट्रा-डे में यह 94.4 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 24,236.35 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

First Published - July 3, 2024 | 8:07 AM IST

संबंधित पोस्ट