facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

अनलिस्टेड शेयरों के अवैध ट्रांसफर पर NSDL की सख्ती, नियमों में किया बदलाव

Advertisement

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ये नए मानदंड ऐसी कंपनियों को शेयर हस्तांतरण पर प्रतिबंध लागू करने में मदद करेंगे जिससे मुकदमेबाजी का जोखिम घटेगा।

Last Updated- August 12, 2025 | 10:35 PM IST
NSDL

इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रतिभूतियों को रखने और प्रबंधन करने वाली डिपॉजिटरी फर्में अनलिस्टेड मार्केट यानी गैर-सूचीबद्ध बाजार में शेयरों के हस्तांतरण पर सख्ती कर रही हैं। प्रमुख डिपॉजिटरी फर्म नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) निजी कंपनियों को अपने अनलिस्टेड शेयरों के हस्तांतरण और गिरवी रखने पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति दे रही है।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ये नए मानदंड ऐसी कंपनियों को शेयर हस्तांतरण पर प्रतिबंध लागू करने में मदद करेंगे जिससे मुकदमेबाजी का जोखिम घटेगा। 11 अगस्त के सर्कुलर में एनएसडीएल ने रीस्ट्र​क्टिड ट्रांसफरेबिलिटी और गैर-सूचीबद्ध शेयरों को फ्रीज या अनफ्रीज करने से संबंधित अपने उप-नियमों और व्यावसायिक नियमों में संशोधन किया है।

नई व्यवस्था के तहत कंपनियां एनएसडीएल से अपने शेयरों के हस्तांतरण और गिरवी पर नियंत्रण के लिए प्रतिबंध लगाने का अनुरोध कर सकती हैं। अनुरोध की पुष्टि होने पर डिपॉजिटरी ऐसे प्रतिबंधों को मंजूरी दे सकती है।

ये संशोधन ऐसे समय में किए गए हैं जब गैर-सूचीबद्ध बाजार में गतिविधियां बढ़ गई हैं, जहां कई कंपनियों के शेयरों की अलग-अलग भावों पर अदला-बदली हो रही है। उद्योग के जानकार बताते हैं कि कई कंपनियों के आईपीओ से पहले ही पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शेयरधारक थे जिससे अनुमोदन प्रक्रिया में देर हुई।

बाजार नियामक ने बाद में स्पष्ट किया कि अगर कंपनियों ने शेयर जारी करके जनता से धन नहीं जुटाया होता तो बड़े सार्वजनिक शेयरधारक आधार से कोई समस्या नहीं होगी। यह समस्या मुख्यतः ईसॉप कन्वर्जन और आईपीओ लाने वाली कंपनियों के शेयरों में गैर-सूचीबद्ध बाजार में सेकंडरी सौदों से पैदा हुई थी।

सिरिल अमरचंद मंगलदास के वरिष्ठ पार्टनर यश अशर ने कहा, ‘अब कोई भी कंपनी हस्तांतरण को रोक सकेगी। इससे मौजूदा शेयरधारकों द्वारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के इक्विटी शेयरों की खुदरा निवेशकों या एचएनआई को बिक्री पर रोक लग जाएगी। साथ ही कंपनी के सूचीबद्ध होने से पहले ऐसे इक्विटी शेयरों के लिए बाजार नहीं हो सकेगा।’

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement