facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

18% चढ़ सकता है टाटा का FMCG स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा- ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत; खरीदें

Advertisement

Tata Group Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि अग्रेसिव विस्तार के दम पर कंपनी की ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत दिख रही है।

Last Updated- December 04, 2025 | 3:39 PM IST
Trent Share Price

Tata Group Stock: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रूख के बीच भारत शेयर बाजार गुरुवार (4 दिसंबर) को गिरावट में खुले। हालांकि, खुलने के कुछ देर बाद निफ्टी-50 और सेंसेक्स हरे निशान में आ गए। लेकिन कारोबार बढ़ने के साथ बाजार में सपाट रुख दिख रहा है। निवेशक आरबीआई के ब्याज दरों पर फैसले से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। केंद्रीय बैंक शुक्रवार को रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएगा। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस एचएसबीसी ने एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products) पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अग्रेसिव विस्तार के दम पर कंपनी की ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत दिख रही है।

Tata Consumer पर टारगेट प्राइस: ₹1,340

एचएसबीसी ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर अपनी रेटिंग को ‘BUY‘ पर रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1,340 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 18 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का ग्रोथ पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच लगभग 26% की सीएजीआर (वार्षिक औसत वृद्धि दर) से बढ़ सकता है। इसके साथ ही, इसका योगदान कंपनी की कुल आय में बढ़कर 37% तक पहुंचने की संभावना है। कंपनी की तेज विस्तार योजनाओं और अधिग्रहण रणनीतियों को देखते हुए कंपनी का वैल्यूएशन उसकी एक साल आगे की अनुमानित आय के 55 गुना प्राइस-टू-अर्निंग रेश्यो पर किया है।

Also Read: नुवामा ने रिटेल स्टॉक पर अपग्रेड की रेटिंग, कहा बहुत गिर गया, अब 42% चढ़ेगा भाव

Q2 में 11% बढ़ा मुनाफा

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) का वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर 2025) में नेट लाभ बढ़कर ₹397.05 करोड़ हो गया, जो सालाना आधार पर 10.49% की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी का परिचालन राजस्व 17.83% बढ़कर ₹4,965.90 करोड़ रहा। हालांकि, ऑपरेटिंग मार्जिन में 130 बेसिस पॉइंट की कमी दर्ज की गई और यह 13.5% पर आ गया, जबकि EBITDA लगभग 7% बढ़ा।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement