facebookmetapixel
Advertisement
भारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थिति

MobiKwik की सहायक कंपनी करेगी स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम, अब शेयर ट्रेडिंग और क्लियरिंग का करेगी काम

Advertisement

इस लाइसेंस से मोबिक्विक को अपने वेल्थ डिस्ट्रिब्यूशन वर्टिकल में वृद्धि को गति देने और पूंजी बाजार इकोसिस्टम में अपनी पेशकश को व्यापक बनाने के लिए तैयार हो सकेगी।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:45 PM IST
Mobikwik

फिनटेक फर्म मोबिक्विक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग ने गुरुवार को कहा कि कंपनी को बाजार नियामक सेबी से स्टॉक ब्रोकर और क्लियरिंग सदस्य के तौर पर काम करने की इजाजत मिल गई है। फर्म ने कहा कि सेबी ने 1 जुलाई को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया। अब उसे शेयरों की खरीद-बिक्री, क्लियरिंग और सेटलमेंट जैसी गतिविधियों को अंजाम देने की इजाजत मिल गई।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, इस लाइसेंस से मोबिक्विक को अपने वेल्थ डिस्ट्रिब्यूशन वर्टिकल में वृद्धि को गति देने और पूंजी बाजार इकोसिस्टम में अपनी पेशकश को व्यापक बनाने के लिए तैयार हो सकेगी। मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग बनाने और स्टॉक ब्रोकिंग में उतरने की मोबिक्विक की घोषणा के करीब तीन महीने की अवधि में यह प्रमाणपत्र मिला है।

कंपनी मामलों के मंत्रालय ने मार्च में मोबिक्विक की सिक्योरिटीज ब्रोकिंग सहायक कंपनी के गठन को मंजूरी दे दी थी। कंपनी ने कहा था कि उसकी योजना भारत व भारत से बाहर विभिन्न स्टॉक व कमोडिटी एक्सचेंजों का सदस्य बनने की है।

मोबिक्विक के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ बिपिन प्रीत सिंह ने कहा, स्टॉक ब्रोकिंग लाइसेंस हमारे लिए बड़ा कदम है। हम भारतीय इक्विटी बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ हम एक पूर्ण फिनटेक प्लेटफॉर्म बनाने के अपने लक्ष्य के करीब हैं।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement