facebookmetapixel
Advertisement
E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा कामNFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियमAadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?

Godrej इंडस्ट्रीज, एस्टेक, प्रॉपर्टी इकाई के शेयरों में गिरावट

Advertisement

Godrej Industries share 7 फीसदी टूटकर 893 रुपये पर आ गया जबकि गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 4.4 फीसदी गिरकर 2,532 रुपये का रह गया।

Last Updated- May 02, 2024 | 10:11 PM IST
Stock Market

गोदरेज फैमिली की तरफ से आपस में बंटवारे की आधिकारिक खबर के एक दिन बाद गुरुवार को गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एस्टेक लाइफसाइंसेज के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई।

गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर (Godrej Industries share) 7 फीसदी टूटकर 893 रुपये पर आ गया जबकि गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 4.4 फीसदी गिरकर 2,532 रुपये का रह गया। एस्टेक लाइफसाइंसेज का शेयर 4.1 फीसदी की फिसलन के साथ 1,235 रुपये पर आ गया।

आदि/नादिर गोदरेज फैमिली एस्टेक लाइफसाइंसेज के लिए ओपन ऑफर लेकर आई है, जो 1,069.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए है। ओपन ऑफर की कीमत मौजूदा बाजार भाव 1,235 रुपये से कम है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है। ब्रोकरों ने ये बातें कही। गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर टूटा जबकि निवेशक पारिवारिक बंटवारे के बाद इसमें बढ़त की उम्मीद कर रहे थे।

गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर दबाव में आ गया जब विदेशी ब्रोकरेज सीएलएसए ने महंगे मूल्यांकन का हवाला देते हुए इस शेयर की बिकवाली की सलाह दी है।

उसका कहना है कि पारिवारिक पुनर्गठन जमीन को लेकर स्पष्टता देता है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गोदरेज इंडस्ट्रीज को 3,400 एकड़ जमीन में किसी तरह के ऑप्शन वैल्यू को खारिज करता है।

सीएलएसए ने कहा, विक्रोली की जमीन का स्वामित्व अब पूरी तरह से गोदरेज ऐंड बॉयस के पास होगा और गोदरेज प्रॉपर्टीज इस जमीन की डेवलपमेंट मैनेजर होगी, जब गोदरेज ऐंड बॉयस इसे डेवलप करेगी।

समूह पिछले पांच साल से ऐसे पुनर्गठन पर काम कर रहा था और विक्रोली की जमीन गोदरेज ऐंड बॉयस व गोदरेज प्रॉपर्टीज के बीच बंटने का कयास लगाया जा रहा था। जिस पुनर्गठन की घोषणा हुई उसमें यह नहीं था और गोदरेज प्रॉपर्टीज को किसी तरह के ऑप्शन वैल्यू की संभावना भी खारिज हो गई, जो विक्रोली की जमीन से निकल सकती थी।

रिपोर्ट में कहा गया है, हमारे अनुमान व मूल्यांकन में हम गोदरेज प्रॉपर्टीज को विक्रोली की जमीन की डेवलपमेंट मैनेजर मान रहे हैं। इस तरह से हमारा अनुमान व लक्षित कीमत अपरिवर्तित है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने विगत में जिक्र किया है कि वह विक्रोली जमीन के लिए डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर काम करेगी। हालांकि द ट्रीज प्रोजेगक्ट के ढांचे के कारण (जहां गोदरेज प्रॉपर्टीज का गोदरेज ऐंड बॉयस के साथ संयुक्त डेवलपमेंट एग्रीमेंट था और बाद में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज ऐंड बॉयस से जमीन खरीदी) कयास लगाए जा रहे थे कि विक्रोली जमीन गोदरेज ऐंड बॉयस और गोदरेज प्रॉपर्टीज के बीच बंटेगी। अब इस कयास को विराम लग गया है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement