facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

DRDO से मिली बड़ी डील, Small-cap defence stock में लगा अपर सर्कट; 5 साल में दिया 18,000% का तगड़ा रिटर्न

Advertisement

Defence Stock: डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) से मॉड्यूलर ब्रिजिंग सिस्टम के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर लाइसेंस मिलने की वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी आई है।

Last Updated- June 10, 2025 | 1:05 PM IST
Defence Stock

Defence Stock: स्मॉल-कैप डिफेंस कंपनी एनआईबीई लिमिटेड (NIBE Limited) के शेयर मंगलवार (10 जून) को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी चढ़ गए और इसी के साथ कंपनी के शेयरों में अपर सर्कट लग गया। कंपनी के शेयरों में यह लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त देखने को मिल रही है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) से मॉड्यूलर ब्रिजिंग सिस्टम के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर लाइसेंस मिलने की वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी आई है।

एनआईबीई लिमिटेड ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसने डीआरडीओ की पुणे स्थित इकाई आर एंड डीई (इंजीनियर्स) के साथ एक लाइसेंसिंग एग्रीमेंट साइन किया है। इसके तहत एनआईबीई को 14 मीटर से 46 मीटर तक की लंबाई वाले मॉड्यूलर ब्रिजिंग सिस्टम की तकनीक भारत में निर्माण के लिए ट्रांसफर की गई है। कंपनी के शेयर दोपहर 12:55 बजे बीएसई पर 160.60 रुपये या 9.57% चढ़कर 1839 रुपये पर थे।

NIBE ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि यह सिस्टम डीआरडीओ की तरफ से विकसित एक अत्याधुनिक, मैकेनिकल लॉन्चिंग ब्रिज है। यह ट्रैक्ड और व्हील्ड व्हीकल्स को तेजी से पार कराने में सक्षम है। यह मल्टी-डिसिप्लिनरी इंजीनियरिंग सॉल्यूशन भारतीय सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस समझौते के तहत एनआईबीई (NIBE Limited) को अगले 10 वर्षों तक भारत में इस सिस्टम को बनाने और भारतीय सशस्त्र बलों व अन्य निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों को सप्लाई करने के लिए विशेष अधिकार दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें…Exchange Stocks में लौट रही है रफ्तार! BSE, MCX और IEX में दिख रहा है 19% तक मुनाफे का मौका, देखें टेक्निकल चार्ट

एनआईबीई लिमिटेड शेयर प्रदर्शन

एनआईबीई लिमिटेड के शेयर की बात करें तो मंगलवार को यह ₹1732.35 पर खुला, जो पिछले बंद ₹1678.40 से काफी ऊपर था। दिन के उच्चतम स्तर ₹1812.90 तक पहुंचकर स्टॉक ने करीब 8% की बढ़त दर्ज की।

यह स्मॉल-कैप मल्टीबैगर स्टॉक पिछले एक महीने में 35% चढ़ चुका है। इस तेजी में कई ऑर्डर मिलने और डिफेंस सेक्टर में रैली का योगदान रहा है। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक में सिर्फ 7% की तेजी आई है। लेकिन दो वर्षों में यह 400%, तीन वर्षों में 3,274% और पांच वर्षों में 18,148% का तगड़ा रिटर्न दे चुका है।

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement