facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Exchange Stocks में लौट रही है रफ्तार! BSE, MCX और IEX में दिख रहा है 19% तक मुनाफे का मौका, देखें टेक्निकल चार्ट

Advertisement

Exchange Stocks: रैली के बाद भी बचा है दम? जानें BSE, MCX और IEX में अब कितनी और उड़ान बाकी है

Last Updated- June 10, 2025 | 12:39 PM IST
BSE

पिछले कुछ दिनों में BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है और ये दोनों स्टॉक अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों (लाइफटाइम हाई) पर ट्रेड कर रहे हैं। BSE का शेयर 13 ट्रेडिंग सेशंस में 28% से ज्यादा चढ़ चुका है, खासकर 2:1 बोनस एक्स-डेट के बाद। साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें 71% की बढ़त देखी गई है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 सिर्फ 6% ऊपर गया है। NSE की संभावित लिस्टिंग और डेरिवेटिव सेगमेंट में BSE की बढ़ती हिस्सेदारी की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

दूसरी तरफ, MCX का स्टॉक भी इस साल अब तक 28% ऊपर जा चुका है। हाल ही में सेबी ने MCX को इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स लॉन्च करने की मंजूरी दी है, जिससे IEX (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) समेत दोनों एक्सचेंज स्टॉक्स में खरीदी देखने को मिली है। IEX ने साल 2025 में अब तक 15% की बढ़त दर्ज की है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि BSE, MCX और IEX में से किस एक्सचेंज का शेयर आपके पोर्टफोलियो के लिए सबसे अच्छा रहेगा? चलिए जानते हैं इन तीनों का तकनीकी विश्लेषण।

BSE

मौजूदा प्राइस: ₹2,998

अपसाइड की संभावना: 19.1%

डाउनसाइड रिस्क: 13.3%

सपोर्ट: ₹2,915; 2,820

रेजिस्टेंस: ₹3,070; 3,380

BSE का मौजूदा शेयर प्राइस है ₹2,998, जो अपने रिकॉर्ड स्तरों के करीब है। हालांकि स्टॉक इस समय ‘ओवरबॉट ज़ोन’ में है यानी बीते समय में इसमें काफी तेज़ी आ चुकी है, फिर भी इसमें लगभग 19.1% की और तेजी की संभावना जताई जा रही है। अगर BSE का शेयर ₹3,070 के ऊपर मजबूत ट्रेड करता है, तो इसमें एक और उछाल देखने को मिल सकता है। यह तेजी इसे ₹3,380 के बीच के स्तरों से होते हुए ₹3,570 तक ले जा सकती है। यह वो लेवल है जहां चार्ट पर अगला रेजिस्टेंस दिख रहा है।

अगर बाजार में हल्की गिरावट आती है, तो BSE का स्टॉक ₹2,915 और ₹2,820 के स्तरों पर सपोर्ट ले सकता है। लेकिन अगर गिरावट गहरी होती है, तो यह स्टॉक ₹2,600 तक भी खिसक सकता है, जहां इसे मजबूत सपोर्ट मिलने की संभावना है। CLICK HERE FOR THE CHART

MCX

मौजूदा प्राइस: ₹7,835

अपसाइड की संभावना: 12.3%

सपोर्ट: ₹7,680; ₹7,450

रेजिस्टेंस: ₹8,320

MCX का शेयर फिलहाल मजबूत ट्रेंड में बना हुआ है और इसमें आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना है। जब तक यह स्टॉक ₹7,680 के ऊपर बना रहता है, तब तक इसके तेजी के रुझान में कोई कमजोरी नहीं दिखती। अगर शेयर इस स्तर से नीचे आता है, तो अगला मजबूत सपोर्ट ₹7,450 के आसपास है, जहां निवेशकों को कुछ राहत मिल सकती है।

तेजी की स्थिति में, MCX का शेयर ₹8,320 के स्तर पर कुछ रुकावट महसूस कर सकता है, जो इसका पहला रेजिस्टेंस है। लेकिन अगर यह रेजिस्टेंस पार हो जाता है, तो शेयर ₹8,800 तक भी जा सकता है। सेबी द्वारा इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स की मंजूरी मिलने के बाद इसमें जो नई खरीदारी दिखी है, वह इसके ट्रेंड को और मजबूत बना रही है। CLICK HERE FOR THE CHART

IEX

मौजूदा प्राइस: ₹209

अपसाइड की संभावना: 14.8%

सपोर्ट: ₹207.50; ₹203.50; ₹193.50

रेजिस्टेंस: ₹216; ₹225

IEX (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) का शेयर फिलहाल तेजी के संकेत दे रहा है और जब तक यह ₹207.50 के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें सकारात्मक रुझान बने रहने की संभावना है। अगर यह स्तर टूटता है, तो नीचे की ओर ₹203.50 और ₹193.50 पर स्टॉक को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। ऊपर की ओर देखें तो शेयर ₹216 और ₹225 के स्तर पर कुछ रुकावट झेल सकता है। लेकिन अगर IEX का शेयर ₹225 के ऊपर निकलने में कामयाब हो जाता है, तो इसमें ₹240 तक की तेज उछाल देखने को मिल सकती है। CLICK HERE FOR THE CHART

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement