facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 632 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,150 के पार; इंफोसिस, जोमेटो के शेयर चमके

Advertisement

ग्लोबल मार्केट की तेजी को ट्रैक करते हुए आज भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 236.83 अंक की बढ़त के साथ 76,138.24 पर खुला था।

Last Updated- January 29, 2025 | 4:18 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय शेयर बाजारों में 29 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली, जिसमें निफ्टी 23,150 के ऊपर बंद हुआ। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 631.55 अंक या 0.83% बढ़कर 76,532.96 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 205.85 अंक या 0.90% की बढ़त के साथ 23,163.10 पर बंद हुआ।

दिन का अंत होते-होते मार्केट में तेजी दिखने को मिली, क्योंकि निफ्टी50 के 50 में से 42 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ और ट्रेंट ने सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की और ये शेयर 3.98% तक चढ़े। वहीं, भारती एयरटेल, आईटीसी होटल्स, मारुति सुजुकी इंडिया, ब्रिटानिया और एशियन पेंट्स उन 8 शेयरों में शामिल रहे, जो नुकसान के साथ बंद हुए, जिनमें 3.53% तक की गिरावट देखी गई।

30 शेयरों वाले ब्लू-चिप इंडेक्स में जोमेटो करीब 7% उछला। इसके अलावा टाटा मोटर्स, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सिमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.32% चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 2.31% की बढ़त दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट की तेजी को ट्रैक करते हुए आज भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 236.83 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,138.24 पर खुला था। वहीं, NSE निफ्टी-50 69.50 अंक यानी 0.3% की तेजी के साथ 23,026.75 पर खुला था।

वैश्विक बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि शंघाईऔर हांग-कांग के शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में भी अधिकतर सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 4,920.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.93% गिरकर 76.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल?

पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। RBI ने वित्तीय प्रणाली में नकदी डालने का फैसला किया है, जिससे बैंकिंग और ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों में भारी खरीदारी हुई।

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 535.24 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 75,901.41 अंक पर बंद हुआथा। वहीं, 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 128.10 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 22,957.25 अंक पर बंद हुआ।

केंद्रीय बजट से उम्मीद

भारतीय बाजार ने आगामी केंद्रीय बजट की उम्मीद को लेकर मजबूती दिखाई है। निवेशकों को बजट में उपभोग को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए उठाए जाने वाले संभावित कदम की उम्मीद है।

स्मॉल और मिड-कैप शेयरों में राहत भरी तेजी देखने को मिली, जबकि प्रमुख इंडेक्स वैल्यूएशन 5 साल के औसत पर कारोबार कर रहे हैं। अब निवेशकों की नजर आगामी FOMC बैठक पर है, जहां आमतौर पर यह उम्मीद की जा रही है कि Fed अपनी मौजूदा सख्त मौद्रिक नीति (hawkish stance) को बनाए रखेगा।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement